उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
स्वास्थ्य रक्षा और सदाचार से जीवन को उन्नतिशील बनाएं — डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी

बस्ती, 15 नवम्बर
स्वामी दयानंद विद्यालय, सुरतीहट्टा, बस्ती में आयोजित प्रार्थना सभा के दौरान विद्यार्थियों को स्वास्थ्य रक्षा तथा सदाचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। इस अवसर पर पतंजलि योग समिति, बस्ती के महामंत्री डॉ. वीरेन्द्र त्रिपाठी मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे और बच्चों को स्वस्थ एवं संतुलित जीवन के लिए उपयोगी जानकारियाँ प्रदान कीं।
डॉ. त्रिपाठी ने बताया कि लाल फलों में प्रचुर मात्रा में मैग्नीशियम पाया जाता है।सफेद फल एवं सब्जियाँ कैल्शियम का अच्छा स्रोत होती हैं। ओल व सूरन के सेवन से शरीर में पूरे वर्ष फॉस्फोरस की पूर्ति बनी रहती है। हरी सब्जियों में मौजूद फाइबर पाचन तंत्र को दुरुस्त रखने में मदद करता है। दूध में हल्दी मिलाकर पीने से यह प्राकृतिक एंटीबायोटिक का कार्य करता है और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाता है। कार्यक्रम में विद्यालय परिवार ने डॉ. त्रिपाठी द्वारा दिए गए महत्वपूर्ण स्वास्थ्य सुझावों का स्वागत करते हुए संकल्प लिया कि वे विद्यार्थियों को स्वस्थ एवं नैतिक जीवनशैली अपनाने के लिए प्रेरित करते रहेंगे। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चे और शिक्षक उपस्थित रहे। अंत में विद्यालय के प्रधानाध्यापक गरुण ध्वज पाण्डेय ने आभार व्यक्त किया।
गरुण ध्वज पाण्डेय

Subscribe to my channel


