उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़सोनभद्र

सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी में बाल दिवस कार्यक्रम भव्य आयोजन

ब्यूरो चीफ राम सुदीन, सोनभद्र

 

सोनभद्र (समाचार)

एनसीएल ककरी परियोजना आवासीय परिसर स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज, ककरी में आज बड़े हर्षोल्लास के साथ बाल दिवस कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत के प्रथम प्रधानमंत्री पंडित जवाहरलाल नेहरू की प्रतिमा पर पुष्प अर्पण कर किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में विद्यालय के प्रबंधक श्रीमान जेपी तिवारी जी, विशिष्ट अतिथि कोषाध्यक्ष श्रीमान लालसाराम जी, आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमान हेमंत योगी जी, श्रीमान अजय उपाध्याय जी रहे।

विद्यालय के प्रधानाचार्य श्रीमान सुभाष चंद्र त्रिपाठी जी ने अतिथि परिचय कराते हुए अपने संबोधन में बालकों के सर्वांगीण विकास में विद्यालय की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने बच्चों को अनुशासन, परिश्रम और नैतिक मूल्यों को जीवन में अपनाने की प्रेरणा दी।

कार्यक्रम के दौरान विद्यालय के व्यवस्था प्रमुख श्री सत्येंद्र कुमार पांडे जी, परीक्षा प्रमुख श्री राजेश कुमार तिवारी जी, अंग्रेजी विषय के प्रवक्ता श्री शिरीश चंद्र गुप्ता जी, गणित विषय के प्रवक्ता श्री निलेश कुमार सिंह जी ने आए हुए अतिथियों का आत्मीय स्वागत करते हुए अंगवस्त्र से सम्मानित किया।

इसके उपरांत उपस्थित अतिथियों द्वारा विद्यालय के भैया-बहनों पर पुष्प वर्षा की गई, जिससे कार्यक्रम का वातावरण आनंद और उत्साह से भर उठा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि ने अपने उद्बोधन में बाल दिवस के महत्व पर प्रकाश डालते हुए बच्चों को देश का भविष्य बताया। उन्होंने छात्रों को निरंतर शिक्षा, संस्कार और सकारात्मक सोच के साथ आगे बढ़ने का संदेश दिया।

विद्यालय के कोषाध्यक्ष ने भी अपने उद्बोधन में शिक्षकों एवं अभिभावकों की संयुक्त भूमिका पर बल दिया।

आध्यात्मिक अंतरराष्ट्रीय प्रवक्ता श्रीमान हेमंत योगी जी ने अपने प्रेरक उद्बोधन में छात्रों को आत्मविश्वास, नैतिकता और आध्यात्मिक जागरूकता अपनाने का संदेश दिया।

बाल दिवस के इस शुभ अवसर पर विद्यालय परिसर में विभिन्न प्रकार की खेलकूद प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। पूरे कार्यक्रम के दौरान भैया बहनों में उत्साह ऊर्जा और उमंग का अद्भुत समन्वय देखने को मिला। विजयी प्रतिभागियों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम के अंत में आये हुए अतिथियों का आभार प्रदर्शन व्यवस्था प्रमुख सत्येंद्र कुमार पांडे जी ने किया।

कार्यक्रम का संचालन उत्साहपूर्ण और गरिमामयी वातावरण में सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button