उत्तर प्रदेशदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती पर जनजातीय गौरव वर्ष समारोह में उमड़ी सांस्कृतिक विरासत की झलक

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। जनजातीय गौरव वर्ष 2025 समारोह के अंतर्गत शुक्रवार को ब्लॉक रोड स्थित सिमरन पैराडाइज में भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में देशभक्ति, एकता और भारत की जीवंत जनजातीय विरासत की झलक देखने को मिली। आयोजन का उद्देश्य जनजातीय समाज के गौरवशाली इतिहास और भगवान बिरसा मुंडा के अद्वितीय योगदान को जन-जन तक पहुंचाना रहा।

मुख्य अतिथि नितेश शर्मा ने इस अवसर पर भगवान बिरसा मुंडा को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि उनका संघर्ष, नेतृत्व और बलिदान भारत के जनजातीय समुदायों की सशक्त पहचान का प्रतीक है। उन्होंने बताया कि यूनिक वेलफेयर सोसायटी द्वारा संस्कृति मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से जिले में विभिन्न जन-जागरूकता कार्यक्रम, सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और आउटरीच अभियान लगातार आयोजित किए जा रहे हैं।

कार्यक्रम में डॉ. नवीन सिंह ने कहा कि बिरसा मुंडा जयंती के अवसर पर जिले में छात्र सहभागिता को बढ़ावा देने हेतु प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिताएं, ज्ञानवर्धक सत्र और प्रेरक गतिविधियां आयोजित की जा रही हैं। इन कार्यक्रमों का उद्देश्य युवाओं को जनजातीय इतिहास, संस्कृति और स्वतंत्रता संग्राम में जनजातीय नायकों की भूमिकाओं के प्रति जागरूक करना है।

कार्यक्रम स्थल पर एक आकर्षक चित्रकला प्रदर्शनी भी लगाई गई, जिसमें भगवान बिरसा मुंडा के जीवन, संघर्ष और उनकी प्रेरक यात्रा के साथ-साथ जनजातीय संस्कृति की विविधता को प्रदर्शित किया गया। छात्रों ने संग्रहालय भ्रमण, प्रश्नोत्तरी और सांस्कृतिक फोटो सेशन में उत्साहपूर्वक भाग लिया और जनजातीय गौरव वर्ष के महत्व को आत्मसात किया।

इस मौके पर सचिव संजय कुमार गौतम, बबिता गौतम, माधुरी, श्रद्धा शर्मा, विवेक मिश्र, मंगला मौर्य, राम मूर्ति मिश्र, सुरेश पाण्डेय, अहमद अली, अरविन्द कुमार सिंह सहित अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button