देशब्रेकिंग न्यूज़राज्य
महावीर इंटरनेशनल मरुधर अहमदाबाद के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा

*ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग*
जय महावीर
अहमदाबाद।
महावीर इंटरनेशनल मरुधर अहमदाबाद संस्था, जो वर्षों से सामाजिक सेवा, जनकल्याण, मानवता और सेवा भावना को प्राथमिकता देती आई है, ने वर्ष 2025-27 के लिए अपने नवनिर्वाचित पदाधिकारियों की घोषणा की है। संस्था का मुख्य उद्देश्य समाज के वंचित वर्गों तक सहायता पहुँचाना, स्वास्थ्य, शिक्षा और सेवा कार्यों को निरंतर आगे बढ़ाना है।
कार्यक्रम के दौरान चैयरमेन पद के लिए वीर विनोद संकलेचा को चुना गया। इसके अलावा निम्न पदाधिकारियों का चयन सर्वसम्मति से किया गया—
नवनिर्वाचित पदाधिकारी – 2025-27
चैयरमेन: वीर विनोद संकलेचा
उपाध्यक्ष प्रथम: वीर सुरेश भंसाली
उपाध्यक्ष सेकंड: वीर अशोक मांडोत
मंत्री: वीर कमलेश बालड़
सहमंत्री: वीर दिनेश बागरेचा
कोषाध्यक्ष: वीर जितेंद्र चोपड़ा
मीडिया प्रभारी: वीर शुभम सोलंकी
संस्था के वरिष्ठ सदस्यों ने नए पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए आशा व्यक्त की कि आने वाले कार्यकाल में महावीर इंटरनेशनल मरुधर अहमदाबाद समाजहित में और भी बेहतर कार्य करेगा तथा सेवा की परंपरा को और आगे बढ़ाएगा।
कार्यक्रम के अंत में “जय महावीर” के उद्घोष के साथ सभी ने समाज सेवा के नए संकल्प लिए।

Subscribe to my channel


