उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

गर्ल्स इंटर कॉलेज में वंदे मातरम के 150 वर्ष पर भव्य सामूहिक गान, देशभक्ति से गूँजा परिसर

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 14 नवम्बर 2025 —

श्रीमती कृष्ण कुमारी पाण्डेय गर्ल्स इंटर कॉलेज में राष्ट्रीय गीत वंदे मातरम की रचना के 150 वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर भव्य सामूहिक गान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। छात्राओं ने देशभक्ति से सराबोर माहौल में एक स्वर में वंदे मातरम का गायन किया, जिससे परिसर राष्ट्रप्रेम की भावना से गूँज उठा।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में वार्ड संख्या 5 पिकौरा शिवगुलाम की सभासद श्रीमती विद्यावती सोनकर के प्रतिनिधि महेंद्र सोनकर उपस्थित रहे। उन्होंने अपने संबोधन में वंदे मातरम के ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि राष्ट्र के प्रति कृतज्ञता और महापुरुषों के आदर्शों से प्रेरणा लेना हम सबका कर्तव्य है।

समापन पर विद्यालय की प्रधानाध्यापिका डॉ. सुरभि सिंह ने सभी अतिथियों, शिक्षकों, कर्मचारियों तथा छात्राओं का आभार व्यक्त किया।

इस अवसर पर विद्यालय की शिक्षिकाएं, शिक्षणेत्तर कर्मचारी, नगर पालिका के अधिकारी-कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्राएं मौजूद रहीं।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button