बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

बालोतरा के चेतन बने ईमानदारी की मिसाल, सवा लाख रुपए लौटाकर दिया मानवता का संदेश

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 13 नवम्बर 2025 –

राजस्थान के बालोतरा शहर में ईमानदारी और मानवता की एक प्रेरणादायक मिसाल सामने आई है। मरुधरा रक्तदान सेवा समिति के अध्यक्ष चेतन चौहान ने सड़क पर मिला सवा लाख रुपए से भरा बैग उसके असली मालिक को वापस लौटाकर समाज में मानवता का संदेश दिया है।

जानकारी के अनुसार, चेतन चौहान को रास्ते में एक बैग मिला जिसमें ₹1,25,000 नकद राशि थी। उन्होंने बिना देर किए बैग को नज़दीकी बालोतरा पुलिस थाने में जमा करवाया। पुलिस की मदद से बैग के असली मालिक आसोतरा निवासी ललित जैन की पहचान की गई। इसके बाद चेतन ने खुद थाने में मौजूद रहकर पैसे उन्हें वापस लौटाए।

इस नेक कार्य की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है। मरुधरा रक्तदान सेवा समिति के संस्थापक श्याम डांगी ने चेतन चौहान की इस ईमानदारी की सराहना करते हुए कहा कि समाज को ऐसे युवाओं से प्रेरणा लेनी चाहिए।

चेतन चौहान ने कहा कि “ईमानदारी सबसे बड़ी पूंजी है, और इंसानियत के रास्ते पर चलना ही असली धर्म है।”

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button