जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनशिक्षा

एम. जैक्सन कल्चरल इंस्टिट्यूट ऑफ सोसाइटी द्वारा ‘बिग स्टार ऑफ जम्मू सीजन-2’ भव्य सांस्कृतिक कार्यक्रम का सफल आयोजन

75 से अधिक विद्यार्थियों ने डांस, सिंगिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में बिखेरा जलवा

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ

 

जम्मू, 11 नवम्बर 2025:

एम. जैक्सन कल्चरल इंस्टिट्यूट ऑफ सोसाइटी की ओर से बहुप्रतीक्षित सांस्कृतिक कार्यक्रम ‘बिग स्टार ऑफ जम्मू सीजन-2’ का भव्य आयोजन राइटर क्लब, अभिनव थिएटर जम्मू में किया गया। इस इंटर-स्कूल डांस, सिंगिंग और फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता में 75 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। सभी प्रतिभागियों ने अपने उत्कृष्ट प्रदर्शन से दर्शकों का मन मोह लिया। विजेताओं सहित सभी प्रतिभागियों को सम्मानित कर स्मृति चिन्ह और पुरस्कार प्रदान किए गए।

कार्यक्रम में गणमान्य अतिथियों की उपस्थिति रही आकर्षण का केंद्र

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में सविता चौहान (JKAS), डिप्टी डायरेक्टर टूरिज्म पब्लिसिटी जम्मू उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की अध्यक्षता जनाब सोहेल काज़मी, वरिष्ठ पत्रकार एवं वक्फ बोर्ड के माननीय सदस्य ने की। वहीं, विशिष्ट अतिथियों में विवेक शेखर शर्मा, एस.पी. नॉर्थ जम्मू और केशव चोपड़ा, चेयरमैन सम्वेदना सोसाइटी शामिल रहे।

मुख्य अतिथि सविता चौहान ने आयोजक एम. जैक्सन की पहल की सराहना करते हुए कहा कि, “ऐसे कार्यक्रम विद्यार्थियों के आत्मविश्वास को बढ़ाते हैं और उन्हें अपनी प्रतिभा दर्शाने के लिए मंच प्रदान करते हैं।”

जनाब सोहेल काज़मी ने अपने संबोधन में कहा, “मैं हमेशा एम. जे. शर्मा जी के प्रयासों का समर्थन करता हूं और उनके सभी कार्यक्रमों में शामिल होना अपना सौभाग्य समझता हूं। ऐसे मंच युवाओं को दिशा और अवसर प्रदान करते हैं।”

एस.पी. नॉर्थ जम्मू विवेक शेखर शर्मा ने कहा, “मैं पिछले कार्यक्रम में भी उपस्थित था और इस बार फिर वही जोश और प्रतिभा देखकर बहुत खुशी हुई। जम्मू के बच्चों की कला वाकई काबिल-ए-तारीफ है।”

सम्वेदना सोसाइटी के चेयरमैन केशव चोपड़ा ने कहा, “सांस्कृतिक गतिविधियां किसी समाज की आत्मा होती हैं। हमें जम्मू-कश्मीर की युवा प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने पर गर्व है।”

कार्यक्रम के आयोजक एम. जे. शर्मा ने कहा कि, “हमारा उद्देश्य जम्मू-कश्मीर के बच्चों की प्रतिभा को मंच देना और उनका उत्साह बढ़ाना है। इस कार्यक्रम की सफलता में खास योगदान रहा श्री केशव शर्मा, प्रोप्राइटर के.एस. गारमेंट्स, कच्ची छावनी का, जिन्होंने स्मृति चिन्ह और पुरस्कारों के लिए विशेष सहयोग प्रदान किया।”

कार्यक्रम के समापन पर सभी अतिथियों ने आयोजन की उत्कृष्टता और सांस्कृतिक प्रस्तुतियों की गुणवत्ता की सराहना की और इसे वर्ष का सबसे सफल व अनोखा सांस्कृतिक आयोजन बताया।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button