उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने किया उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण

बस्ती से वेदान्त सिंह
बस्ती, 12 नवम्बर 2025 (सू.वि.) —
जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने आज उप निबंधक कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने रजिस्ट्री कार्य, अभिलेखों के संरक्षण, अभिलेखागार की स्थिति तथा कार्यालय की साफ-सफाई का बारीकी से जायजा लिया।
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि रजिस्ट्री से जुड़े अभिलेखों को समय पर अद्यतन किया जाए और कार्यालय में आने वाले आम नागरिकों को पारदर्शी व त्वरित सेवा प्रदान की जाए। उन्होंने रजिस्ट्री कराने आए लोगों से बातचीत कर उनकी समस्याओं को भी सुना और अधिकारियों से कहा कि नागरिकों के साथ शालीनता और संवेदनशीलता के साथ व्यवहार करें।
उन्होंने यह भी निर्देश दिया कि कार्यालय परिसर की साफ-सफाई और बैठने की व्यवस्था को और बेहतर बनाया जाए ताकि लोगों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए कि कार्यालय परिसर में किसी भी अनाधिकृत व्यक्ति का प्रवेश वर्जित रहेगा।
निरीक्षण के दौरान सहायक महानिरीक्षक निबंधन देवेन्द्र कुमार सहित कार्यालय के सभी कर्मचारी और अधिकारीगण उपस्थित रहे।

Subscribe to my channel


