उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी
सड़क निर्माण में भ्रष्टाचार का खेल, गुणवत्ता के नाम पर खानापूर्ति – बैचला फॉर्म मार्ग बना भ्रष्टाचार की मिसाल!

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय
मोबाइल: 7376326175
लखीमपुर खीरी, 12 नवम्बर 2025:
प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की महत्वाकांक्षी सड़कों के निर्माण योजनाओं पर भ्रष्टाचार का साया मंडरा रहा है। बैचला फॉर्म मार्ग के निर्माण में भारी अनियमितताओं और भ्रष्टाचार के आरोप सामने आए हैं।
विश्वसनीय सूत्रों से प्राप्त जानकारी के अनुसार, लोक निर्माण विभाग (PWD) द्वारा कराए जा रहे इस निर्माण कार्य में गुणवत्ता के नाम पर केवल कागजी खानापूर्ति की जा रही है। धरातल पर काम की स्थिति बेहद चिंताजनक है।
बताया जा रहा है कि सड़क निर्माण में पत्थर, गिट्टी, मौरंग, जीरा और तारकोल जैसी सामग्री घटिया स्तर की उपयोग की जा रही है। इसके अलावा, इन सामग्रियों की मात्रा भी मानक से कम डाली जा रही है। नतीजतन सड़क निर्माण के पहले ही चरण में गुणवत्ता पर गंभीर सवाल उठ रहे हैं।
जई और ठेकेदार मालामाल – जनता परेशान
स्थानीय लोगों का आरोप है कि जई और ठेकेदार की मिलीभगत से सड़क निर्माण कार्य में जमकर भ्रष्टाचार किया जा रहा है। जनता के पैसों से की जा रही इस परियोजना में सरकारी धन का दुरुपयोग खुलेआम हो रहा है।
मौके पर नहीं मिला कोई जिम्मेदार अधिकारी
जब हमारी टीम ने मौके पर जाकर स्थिति का निरीक्षण किया, तो वहां पर कोई भी जिम्मेदार अधिकारी मौजूद नहीं था।
ना तो जूनियर इंजीनियर,
ना ठेकेदार,
और ना ही PWD विभाग का कोई भी सदस्य।
मौके पर केवल मजदूर काम करते दिखे, जिनके पास कोई पर्यवेक्षण नहीं था। ऐसे में यह सवाल उठना लाजमी है कि बिना निगरानी के किस प्रकार से गुणवत्ता वाला कार्य संभव है?
हादसे की आशंका, प्रशासन मौन
सड़क निर्माण में लापरवाही और घटिया सामग्री के उपयोग से हादसे की संभावना बढ़ती जा रही है। इसके बावजूद शासन और प्रशासन के उच्च अधिकारी आंख मूंदे बैठे हैं। यदि यही हालात रहे तो जल्द ही इस मार्ग पर किसी बड़े हादसे से इंकार नहीं किया जा सकता।
जनता का सवाल – आखिर यह सड़क कब तक टिकेगी?
स्थानीय नागरिकों ने सवाल उठाया है कि जब निर्माण में ही लापरवाही बरती जा रही है तो यह सड़क कितने दिन तक टिक पाएगी? जनता ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और संबंधित विभागों से मांग की है कि इस भ्रष्टाचार की उच्चस्तरीय जांच कराई जाए और दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।


Subscribe to my channel


