ब्रेकिंग न्यूज़भिवाड़ीराजस्थान
भिवाड़ी से बड़ी खबर: हवा हुई ज़हरीली, लागू हुआ ग्रेप-3

ब्यूरो चीफ मुकेश कुमार शर्मा
भिवाड़ी, 12 नवम्बर 2025:
भिवाड़ी में वायु प्रदूषण लगातार खतरनाक स्तर पर पहुंचता जा रहा है। मंगलवार को शहर का वायु गुणवत्ता सूचकांक (AQI) 372 दर्ज किया गया था, जबकि बुधवार सुबह यह 337 रहा — जो ‘गंभीर’ श्रेणी में आता है। बढ़ते प्रदूषण के चलते वायु गुणवत्ता प्रबंधन आयोग (CAQM) ने ग्रेडेड रिस्पांस एक्शन प्लान (GRAP) का तीसरा चरण लागू कर दिया है।
इसके तहत अब स्टोन क्रेशर, खनन कार्य, हॉट मिक्स प्लांट और गैर-जरूरी निर्माण गतिविधियां पूरी तरह से बंद कर दी गई हैं। साथ ही, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने औद्योगिक इकाइयों को केवल स्वच्छ ईंधन के उपयोग और सभी प्रदूषण नियंत्रण उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश जारी किए हैं।
प्रशासन ने स्कूलों को एहतियातन ऑनलाइन मोड में कक्षाएं संचालित करने की सलाह दी है, ताकि बच्चों को प्रदूषित वातावरण से बचाया जा सके।
हालांकि, शहर की कई सड़कों पर अब भी खुले में पड़ी निर्माण सामग्री प्रशासन की तैयारी पर सवाल खड़े कर रही है। लोगों ने मांग की है कि प्रदूषण नियंत्रण के लिए कड़े कदम उठाए जाएं, ताकि हवा में जहर घुलने की प्रक्रिया पर रोक लगाई जा सके।
Subscribe to my channel


