विकास योजनाओं के निमित्त विधायक बेहड़ ने की लोक निर्माण विभाग अधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक
MLA Behad held a review meeting with Public Works Department officials regarding development plans.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
किच्छा विधायक तिलक राज बेहड़ ने लोक निर्माण विभाग,के अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक की
विधायक बेहड़ ने जानकारी देते हुए बताया कि लोक निर्माण विभाग द्वारा आदित्य चौक से दीनदयाल चौक तक के कार्य जो लोक निर्माण विभाग द्वारा जल संस्थान को 74 लाख तथा विद्युत विभाग को 2.01 करोड रुपए जारी कर दिए गए तथा ट्रेजरी को भेज दिए हैं साथ ही प्रथम चरण का कार्य लोक निर्माण विभाग की देखरेख में तत्काल शुरू करने के भी निर्देश दिए | साथ ही दूसरे चरण का एस्टीमेट भी तैयार करने के निर्देश दिए देते दूसरे चरण में दीनदयाल चौक से आदित्य चौक तक सड़क के बीच में डिवाइडर, दोनों तरफ नालें और बीच में सड़क के हाटमिक्स के साथ नाले ओर रोड के बीच में टाइल्स लगाई जाए और पावर हाउस के निकट जो पुलिया है उसका चौड़ीकरण किया जाए उनके D.P.R शीघ्र से शीघ्र बनाये जाए तथा शासन को एस्टीमेट भेजा जाए।

बेहड़ ने अधिकारियों को नाराजगी प्रकट करते हुए कहा कि पूर्व में जो विभिन्न सड़कें ग्रामीण क्षेत्र की राज्य योजना के माध्यम से तैयार की गई है उनकी गुणवत्ता की भी जांच की जाए ज्यादातर सडके ऐसी है जो टूट गई ठेकेदारों द्वारा के द्वारा जानबूझकर सड़कों की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया ना ही लोक निर्माण विभाग के अवर अभियंता के द्वारा ऐसी सड़कों के प्रति गंभीरता नहीं दिखाई गई और जो सड़के टूटी है उनका पुनर्निर्माण ठेकेदार के माध्यम से या लोक निर्माण विभाग स्वयं कराएं और अवर अभियंता की भी जिम्मेदारी निर्धारित की जाए तथा अधिशासी अभियंता को यह भी निर्देश दिए गए पूर्व के अवर अभियंता जिनके द्वारा सड़कों की गुणवत्ता का ध्यान नहीं रखा गया उनके खिलाफ भी एक रिपोर्ट बनाकर विभाग के माध्यम से शासन को भेजने का कार्य करें ताकि ऐसे अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई की जा सके साथ ही शिमला और पंतनगर की सड़के जिनकों लंबे समय से दोनों सड़कों का भी कार्य अधूरा छोड़ दिया गया है नाराजगी जताते हुए इनका कार्य भी पूरा कराये जानें को कहा।

बेहड़ ने कहा कि पंतनगर श्मशान घाट, ग्राम कुर्रेय्या तथा सैंजना की सड़कों का कार्य शीघ्र प्रारंभ किया जाए जो सड़के बरसात के कारण टूट गई है जिनमें गड्ढे हो गए हैं सरकार की सभी सडको को गड्ढा मुक्त किये जाने की बात तभी सच होगी जब इन सड़कों का कार्य पूर्ण कराया जायेगा ऐसी सूची मेरे माध्यम से माननीय मुख्यमंत्री जी को भी दी गई है तथा जिलाधिकारी के माध्यम से भी शासन को भेजी गई है किंतु लोक निर्माण विभाग द्वारा इन सड़कों का अभी भी निर्माण कार्य नहीं कराया गया है।
बेहड़ ने कहा कि अधिकारीयों के द्वारा बताया गया कि किच्छा बाईपास वाली सड़क जो ठाकुरदास सुखीजा गेट के निकट से होते हुए खुर्पिया होते हुए नगला तक जाती है तथा और रेलवे स्टेशन से लेकर काली मंदिर तक सड़क लोक निर्माण विभाग द्वारा स्वीकृति की प्रत्याशा में इसके टेंडर लगा दिए गए हैं स्वीकृति के पश्चात इसका कार्य भी प्रारंभ हो जाएगा।
बेहड़ ने कहा जल्द ही शिमला कुर्रेय्या मार्ग, अटरिया नागला रोड का भी दोनों सड़कों का प्रस्ताव नियोजन विभाग के द्वारा सहमति के बाद वित्तीय विभाग को भेजे जा रहे हैं साथी इसकी E.P.C होने के बाद यह दोनों सड़कों भी माननीय मुख्यमंत्री की सहमति के बाद स्वीकृति प्रदान की जाएगी।
इस दौरान अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग गजेन्द्र सिंह , सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग गोविन्द बल्लभ भट एंव विनोद चन्द्र सनवाल,अपर सहायक अभियंता लोक निर्माण विभाग योगेश ततराडी,प्रकाश पन्त आदी लोग उपस्थित रहे।
Subscribe to my channel


