देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

रोटरी क्लब बालोतरा में राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पर राष्ट्रीय एकता का संकल्प

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा राष्ट्रगीत “वंदे मातरम” के 150 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन जांगिड़ रोटरी भवन में किया गया। इस अवसर पर क्लब के सभी सदस्यों ने राष्ट्रीय भावना के साथ राष्ट्रीय एकता और चहुमुखी विकास के लिए संकल्प लिया।

कार्यक्रम में क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने “वंदे मातरम” की ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्ता पर प्रकाश डालते हुए कहा कि यह गीत हमारे राष्ट्र गौरव और एकता का प्रतीक है। उन्होंने सभी से आह्वान किया कि हम सब भारत के विकास और सम्मान के लिए मिलकर कार्य करें।

विशेष संबोधन में रोटरी पूर्व सह प्रांतपाल ओम प्रकाश बांठिया ने कहा कि हमें गर्व है कि हम भारतीय हैं। स्वतंत्रता संग्राम के दौरान “वंदे मातरम” ने देश में आजादी की लहर और जन चेतना को एकजुट किया। उन्होंने कहा कि यह गीत आज भी हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और श्रेष्ठता की दिशा में कार्य करने की प्रेरणा देता है। बांठिया ने उपस्थित सभी सदस्यों को राष्ट्रीय एकता का संकल्प भी दिलाया।

इस मौके पर रोटरी क्लब के सभी सदस्यों ने एक स्वर में राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण का संकल्प लिया। कार्यक्रम के अंत में क्लब सचिव जितेंद्र छाजेड़ ने बताया कि इस समारोह में राष्ट्र भावना का विशेष उत्साह और उल्लास देखने को मिला। उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों ने यह भी तय किया कि आने वाले सभी प्रमुख कार्यक्रमों में “वंदे मातरम” का गायन अनिवार्य रूप से किया जाएगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button