उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

पत्रकारों के हित सर्वोपरि : मितौली में पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक में बोले ऐप्जा चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी

 

रिपोर्ट डॉक्टर संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश मोबाइल नंबर 7376 32 6175

लखीमपुर खीरी,मितौली
ऑल इंडियन प्रेस जर्नलिस्ट एसोसिएशन के चीफ कोऑर्डिनेटर अनुराग सारथी मितौली में पत्रकार बंधुओं के साथ बैठक में पहुंचे। उन्होंने कहा कि पत्रकार देश का चौथा स्तंभ हैं, जिनकी सुरक्षा और सम्मान सर्वोपरि है।

अनुराग सारथी ने हाल के दिनों में पत्रकारों के साथ हो रही घटनाओं पर गंभीर चिंता जताते हुए कहा कि किसी भी पत्रकार के साथ अभद्रता या उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उन्होंने स्पष्ट कहा कि यदि शासन या प्रशासन का कोई भी अधिकारी पत्रकारों के साथ गलत रवैया अपनाता है, तो संगठन चुप नहीं बैठेगा।
उन्होंने कहा कि संगठन पत्रकार हितों की रक्षा के लिए निरंतर संघर्षरत है और हर परिस्थिति में पत्रकारों के साथ खड़ा रहेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button