उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षास्वास्थ्य
लिटिल फ्लावर स्कूल में नेत्र जांच शिविर का हुआ आयोजन

बस्ती से वेदान्त सिंह
*हरैया बस्ती* -हरैया ब्लाक में दिशा संस्था के द्वारा लिटिल फ्लावर स्कूल कैंपस में नेत्र शिविर का आयोजन किया गया जिसमें फातिमा हॉस्पिटल गोरखपुर के अनुभवी डॉक्टरों के द्वारा आंखों की जांच करके दवा दिया गया और आंख से सम्बंधित रोगों व अन्य जानकारियां दी गई क्योंकि बहुत से ऐसे स्त्री पुरुष है जिनको आंख से सम्बंधित बीमारी है फिर जांच व इलाज कब कराना चाहिए पता नहीं रहता है जिससे आंख से सम्बंधित रोग बढ़ जाता है और कभी कभी समय से इलाज न होने पर आंख भी खराब हो जाता है । लिटिल फ्लावर कैंपस में नेत्र जांच शिविर में 30 मरीजों को मोतियाबिंद के निःशुल्क ऑपरेशन के लिए नियति तिथि दी गई तथा 39 मरीज का आंख की जांच करके चश्मा बनाने के लिए बताया गया नेत्र शिविर का आयोजन दिशा हरैया की ब्लॉक कोऑर्डिनेटर सिस्टर लिली व कार्यकर्ता प्रेम कुमारी सरोज भारती लालू राम व सुरेंद्र पाल, योगाचार्य परवेज़ आलम मंसूरी अन्य लोग उपस्थित रहे ।

Subscribe to my channel


