बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानस्वास्थ्य

रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन, 93 मरीजों की जांच कर दी गई निःशुल्क चिकित्सा सेवाएं

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा। रोटरी क्लब बालोतरा द्वारा जांगिड़ रोटरी भवन में विशाल निःशुल्क चिकित्सा एवं परामर्श शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें सुप्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. विजय बंग (माहेश्वरी) ने कुल 93 मरीजों की जांच कर उन्हें निःशुल्क परामर्श प्रदान किया।

शिविर का शुभारंभ राज्य कर उपायुक्त अमित वैष्णव ने किया। उन्होंने रोटरी क्लब की चिकित्सा सेवाओं की सराहना करते हुए कहा कि क्लब समाज सेवा में निरंतर अग्रणी भूमिका निभा रहा है।

क्लब अध्यक्ष पवन गर्ग ने स्वागत भाषण में कहा कि यह हमारे लिए सौभाग्य की बात है कि अहमदाबाद के विख्यात एवं स्विट्जरलैंड से लौटे गोल्ड मेडलिस्ट डॉ. विजय बंग ने बालोतरा में हड्डी रोग के क्षेत्र में विशेष परामर्श देकर लोगों को लाभान्वित किया।

मीडिया प्रभारी ओम बांठिया ने बताया कि शिविर में डॉ. विजय बंग द्वारा रोबोटिक सर्जरी, नी रिप्लेसमेंट, ऑर्थोस्कोपी, कंधा रिप्लेसमेंट, घुटना दर्द, कमर दर्द एवं अन्य हड्डी रोगों के संदर्भ में मरीजों को विस्तृत जानकारी व परामर्श दिया गया।

क्लब सचिव हितेंद्र छाजेड़ ने कहा कि डॉ. विजय बंग ने सुबह 10 बजे से लेकर शाम 6:30 बजे तक धैर्यपूर्वक सभी मरीजों की जांच कर उन्हें उचित परामर्श दिया, जो बालोतरा क्षेत्र के लिए एक विशेष सेवा है।

डॉ. विजय बंग ने बताया कि वह अहमदाबाद स्थित सरस्वती हॉस्पिटल व सैल्बी हॉस्पिटल में नियमित रूप से हड्डी रोगों की चिकित्सा सेवाएं देते हैं तथा बालोतरा शिविर से जुड़े मरीजों को आगे भी विशेष रियायतें देने का प्रयास किया जाएगा।

शिविर निदेशक भरत गोलेछा ने बताया कि आयोजन को सफल बनाने में शांतिलाल हुंडिया, मुकेश बंजारी, अभिषेक जिन्दल, पवन माहेश्वरी, दीपक सर्राफ, अभिषेक गुप्ता, जितेंद्र माहेश्वरी, प्रवीण चोपड़ा, रामेश्वर भैया, सुरेश गोठी, राजेश श्रीमाली, संजय सिंहल, धनराज चोपड़ा, सुरेश नेता, कमल सोनी, मांगीलाल मालू सहित अनेक सदस्यों ने अपनी सेवाएं दीं।

डॉ. विजय बंग के साथ आए सहयोगी अनिल भट्टड़ ने भी फिजियोथेरेपी से संबंधित परामर्श व औषधि वितरण कार्यों में सक्रिय सहयोग किया।

👉 रोटरी क्लब बालोतरा का यह शिविर समाज सेवा की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल साबित हुआ।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button