LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मोबाइल छिनैती की वारदात का खुलासा, आरोपी गिरफ्तार — नीमगांव पुलिस की बड़ी सफलता

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

(मोबाइल नं. 7376 32 6175)

खीरी, 9 नवंबर 2025:

थाना नीमगांव पुलिस ने मोबाइल छिनैती की घटना का सफल अनावरण करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के पास से छीना गया मोबाइल फोन भी बरामद कर लिया है।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के दिशा-निर्देशन में चलाए जा रहे अपराध व अपराधियों के विरुद्ध अभियान के तहत यह कार्रवाई की गई। अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण, क्षेत्राधिकारी मितौली के मार्गदर्शन तथा प्रभारी निरीक्षक थाना नीमगांव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान रिंकू पुत्र रामपाल निवासी ग्राम जम्हौरा, थाना नीमगांव, जनपद खीरी के रूप में हुई है। आरोपी के कब्जे से छीना गया मोबाइल — रियलमी 13 प्रो 5G प्लस — बरामद किया गया।

बरामदगी के आधार पर पुलिस ने मुकदमे में धारा 317(2) बीएनएस की बढ़ोत्तरी की है। आरोपी के खिलाफ आवश्यक विधिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय भेज दिया गया है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:

1. उ0नि0 श्री आशीष सहरावत – थाना नीमगांव

2. हे0का0 जयप्रकाश राय – थाना नीमगांव

3. हे0का0 शैलेन्द्र शुक्ला – थाना नीमगांव

4. हे0का0 अनुज पाण्डेय – थाना नीमगांव

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button