उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा

बस्ती में सुपरकिड्ज़ एकेडमी का भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह, नन्हें चैंपियनों को मिला बड़ा मंच

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। सुपरकिड्ज़ एकेडमी द्वारा आयोजित जनपद स्तरीय चैंपियनशिप 2025 के प्रतिभागियों को सम्मानित करने हेतु अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में भव्य प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एलकेजी से लेकर कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों को ओवरऑल चैंपियन, चैंपियन, गोल्ड, सिल्वर एवं मेरिट वर्ग में ट्रॉफी, मेडल एवं नगद पुरस्कार प्रदान किए गए।

समारोह के मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष व दर्जा प्राप्त राज्य मंत्री श्री महेश शुक्ला रहे, जबकि विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर वर्मा (नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि) थे। कार्यक्रम में श्री भावेश पांडे, डॉ. नवीन सिंह, बृज किशोर कसौधन सहित कई गणमान्य अतिथियों ने बच्चों को पुरस्कृत किया।

ओवरऑल चैंपियन कैटेगरी में

आरुष अग्रवाल (कक्षा 3)

अनवय यादव (यूकेजी)

केशव कसौधन (कक्षा 7)

को ट्रॉफी व ₹2100 नगद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।

विद्यालय वर्ग में

प्रथम स्थान – दिल्ली स्कूल ऑफ एक्सीलेंस

द्वितीय स्थान – उर्मिला एजुकेशनल अकैडमी

तृतीय स्थान – सनराइज स्कूल

ने प्राप्त किया।

मेंटल मैथ में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों – अवंतिका पटेल, काशवी कसौधन, मरियम बानो, शर्बिल मिश्रा, अक्षिता शुक्ला, आध्या शुक्ला, एंड्री वैश, अनुष्का चौधरी, अक्षत श्रीवास्तव, राघवी सिंह, कुंवर दक्ष सिंह, रशिका शुक्ला, रुबाब वाहिद, प्रज्ञा पांडे, नित्यानंद भार्गव, रेयांश गुप्ता, आस्था निगम, शिवांश मिश्रा एवं अयांश यादव – को विशेष पुरस्कार से सम्मानित किया गया।

स्पीड हैंडराइटिंग में 100 प्रतिशत अंक प्राप्त करने वाले आरुष अग्रवाल (कक्षा 3) एवं रौनक त्रिपाठी (कक्षा 7) को भी पुरस्कृत किया गया।

कार्यक्रम में सुपरकिड्ज़ के नन्हें विद्यार्थियों ने बिना किसी उपकरण के कठिन गणितीय सवालों के उत्तर देकर सभी को अचंभित कर दिया। जोड़, घटाना, गुणा, भाग, 1000 तक का पहाड़ा और मल्टी-टास्किंग जैसी क्षमताओं का प्रदर्शन देखकर उपस्थित लोग दांतों तले उंगलियां दबाने को मजबूर हो गए।

सुपरकिड्ज़ के संस्थापक सौरभ तुलस्यान ने बताया कि बस्ती में बच्चों की प्रतिभा को मंच देने हेतु प्रतिवर्ष जनपद स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की जाती है, जिसमें मेंटल मैथ, जनरल अवेयरनेस एवं स्पीड हैंडराइटिंग शामिल हैं। सुपरकिड्ज़ में वैदिक गणित, अबेकस, कोडिंग व आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस जैसे कोर्स संचालित हैं, जो बच्चों की मानसिक एवं गणितीय क्षमताओं का विकास करते हैं।

मुख्य अतिथि श्री महेश शुक्ला ने अपने संबोधन में कहा कि आधुनिक युग में माता-पिता को बच्चों को संस्कारित करते हुए टीवी-मोबाइल से दूर रखना चाहिए तथा धार्मिक एवं प्रेरक पुस्तकों की ओर प्रोत्साहित करना चाहिए। उन्होंने सुपरकिड्ज़ एकेडमी के प्रयासों की सराहना की।

विशिष्ट अतिथि श्री अंकुर वर्मा ने कहा कि अभिभावक अपने बच्चों को उनकी योग्यता अनुसार कौशल विकास कार्यक्रमों से जोड़ें। उन्होंने सुपरकिड्ज़ के विद्यार्थियों की गणितीय क्षमताओं की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे संस्थान बच्चों के उज्जवल भविष्य की दिशा में कार्य कर रहे हैं।

कार्यक्रम में विभिन्न विद्यालयों के डायरेक्टर, प्रिंसिपल, शिक्षकगण, अभिभावक, प्रतिभागी विद्यार्थी एवं शहर के गणमान्य नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम को सफल बनाने में सुपरकिड्ज़ टीम के मदन गोपाल, आरती गुप्ता, रीना गुप्ता, नीतू तुलस्यान, पुनीती मोदी, सविता गुप्ता, रश्मि, शिवांश तुलस्यान आदि का विशेष योगदान रहा।

अंत में सुपरकिड्ज़ पुरानी बस्ती शाखा के प्रबंधक मदन गोपाल ने सभी आगंतुकों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button