उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

बसपा ने शुरू किया बूथ चलो अभियानः मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ‘एसआईआर’ को लेकर गहन विचार विमर्श

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती। रविवार को बहुजन समाज पार्टी की बूथ चलो अभियान समीक्षा बैठक महादेवा विधानसभा क्षेत्र के चनापार गांव में महादेवा विधानसभा अध्यक्ष प्रदीप कुमार गौतम की अध्यक्षता में सम्पन्न हुई। बैठक में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण ‘एसआईआर’ को लेकर गहन विचार विमर्श किया गया। वक्ताओं ने कहा कि मतदाता बीएलओ से मिलकर अपना नाम मतदाता सूची में होना सुनिश्चित कर लें। पार्टी के बूथ अध्यक्ष बीएलए यह सुनिश्चित कर लें किसी पात्र का नाम छूटने न पाये।

जिलाध्यक्ष अनिल कुमार गौतम ने मुख्य अतिथि के रूप में कहा कि 9 अक्टूबर को लखनऊ में हुई बसपा की शक्ति प्रदर्शन रैली को सफल बनाने के लिए सभी कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों ने जो एकजुटता दिखायी थी उसी ताकत से विशेष गहन पुनरीक्षण ‘एसआईआर’ में जुट जाय। मतदाता होना आपका अधिकार है और इसी से सत्ता और व्यवस्था परिवर्तन की लडाई में विजय मिलेगी।

बैठक को विशिष्ट अतिथि के रूप संबोधित करते हुए बस्ती सदर विधानसभा प्रभारी रंजीत कुमार गौतम ने कहा कि पार्टी को जमीनी स्तर पर सशक्त करना होगा और बसपा की विचारधारा को घर-घर तक पहुंचाना ही हर कार्यकर्ता का प्राथमिक दायित्व है। एक जुलाई 1987 से पहले जन्मे नागरिकों को स्वयं का कोई भी वैध अभिलेख देना होगा, जिससे जन्म तिथि या जन्म स्थान प्रमाणित हो। एक जुलाई 1987 से दो दिसंबर 2004 के बीच जन्में लोगों को स्वयं तथा अपने पिता या माता के अभिलेख प्रस्तुत करने होंगे। दो दिसंबर 2004 के बाद जन्मे नागरिकों को स्वयं, पिता तथा माता, तीनों के जन्म से संबंधित प्रमाण-पत्र देने होंगे। इसे देखते हुये बीएलओ से मिलकर अपना नाम मतदाता सूची में कराना सुनिश्चित करें।

बैठक में मुख्य रूप से एडवोकेट विक्रम गौतम, राम शंकर आजाद, अनिल आजाद, विक्रम गौतम, शैलेश गौतम, डॉ. निरंकार भारती, पंकज, दिवाकर प्रकाश, भीम प्रकाश शाही, संजय, रमेश, राजेश गौतम, शेखर गौतम सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता और पदाधिकारी मौजूद रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button