LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

मैलानी पुलिस की बड़ी कार्रवाई — दुष्कर्म, पाक्सो व एससी/एसटी एक्ट में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 7376326175

लखीमपुर खीरी, 08 नवम्बर 2025:

जनपद खीरी पुलिस द्वारा अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत थाना मैलानी पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट व एससी/एसटी एक्ट जैसे गंभीर मामलों में वांछित अभियुक्त शेषनाथ पुत्र कालीचरन निवासी ग्राम छेदीपुर, थाना मैलानी को गिरफ्तार कर लिया है।

यह कार्रवाई पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश, अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के पर्यवेक्षण तथा क्षेत्राधिकारी गोला के कुशल मार्गदर्शन में की गई। प्रभारी निरीक्षक थाना मैलानी के नेतृत्व में गठित टीम ने अभियुक्त को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध थाना मैलानी पर मु0अ0सं0 439/2025 धारा 64(1), 352, 351(3) बी0एन0एस0, 3/4 पाक्सो एक्ट एवं 3(1)द,ध व 3(2)5 एससी/एसटी एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत है। पुलिस ने विधिक कार्यवाही पूर्ण करते हुए अभियुक्त को माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1️⃣ उ0नि0 योगेन्द्र सिंह – थाना मैलानी

2️⃣ का0 अरुण कुमार – थाना मैलानी

3️⃣ का0 राजीव सागर – थाना मैलानी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button