जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़

बिजबेहरा-अनंतनाग के बीच चलती ट्रेन से टकराया गरुड़, ट्रेन पायलट घायल – सभी यात्री सुरक्षित

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

 

अनंतनाग, 8 नवम्बर:

बारामूला से बनिहाल जा रही ट्रेन के साथ शनिवार सुबह एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक गरुड़ (ईगल) ट्रेन की लोकोमोटिव के शीशे से टकरा गया। इस घटना में ट्रेन पायलट श्री विशाल को हल्की चोटें आई हैं।

रेलवे अधिकारियों ने बताया कि घटना बिजबेहरा और अनंतनाग स्टेशन के बीच हुई। टक्कर के कारण लोकोमोटिव का शीशा टूट गया, जिससे पायलट को मामूली चोटें आईं। घायल पायलट को अनंतनाग रेलवे स्टेशन पर प्राथमिक उपचार दिया गया।

घटना के बाद ट्रेन को कुछ समय के लिए अनंतनाग स्टेशन पर रोका गया, जहां तकनीकी जांच की गई। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि सभी यात्री सुरक्षित हैं और ट्रेन को सुरक्षा जांच के बाद अपनी यात्रा पर पुनः रवाना कर दिया गया।

रेलवे विभाग ने इस घटना की जानकारी उच्च अधिकारियों को दे दी है और सुरक्षा की दृष्टि से पूरे ट्रैक की जांच की जा रही है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button