जोधपुरदेशब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
खारिया आनावास में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
खारिया आनावास, 08 नवम्बर 2025:
अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के बैनर तले अणुव्रत समिति जसोल द्वारा ग्राम खारिया आनावास के राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय प्रांगण में “नशा मुक्त युवा फॉर विकसित भारत” कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दोपहर 3 बजे विद्यालय के प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश चौधरी की अध्यक्षता में हुआ।
इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षकगण, छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत अणुव्रत समिति के मंत्री सफरू खाँ द्वारा अणुव्रत गीतिका के संगान एवं अणुव्रत आचार संहिता के वाचन से हुई। इसके पश्चात ग्राम पंचायत खारिया आनावास की सरपंच श्रीमती घिसी देवी के निधन पर 2 मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
कार्यक्रम में “नशा नाश का द्वार है”, “निज पर शासन, फिर अनुशासन”, “संयम ही जीवन है” जैसे प्रेरक नारे लगाए गए। मंत्री सफरू खाँ ने अपने संबोधन में बताया कि अणुव्रत अनुशास्ता आचार्य श्री महाश्रमण जी ने अहमदाबाद चातुर्मास के दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के जन्मदिवस पर आशीर्वाद देते हुए कहा था कि “यदि भारत को विकासशील राष्ट्र से विकसित राष्ट्र बनाना है, तो युवाओं को नशामुक्त होना ही पड़ेगा।”
प्रधानाचार्य श्री ओमप्रकाश फड़ाक (चौधरी) ने अणुव्रत समिति का आभार व्यक्त करते हुए विद्यार्थियों को नशामुक्त जीवन जीने की प्रेरणा दी। साथ ही उन्होंने विद्यार्थियों से बिजली व पानी की बचत करने तथा मोबाइल का उपयोग केवल ज्ञान प्राप्ति के लिए करने की सलाह दी।
कार्यक्रम के अंत में प्रधानाचार्य को अणुव्रत दुपट्टा, जीवन विज्ञान योग साहित्य तथा पर्यावरण संरक्षण बैग भेंट किया गया, वहीं विद्यालय परिवार की ओर से मंत्री सफरू खाँ को सम्मान स्वरूप दुपट्टा ओढ़ाकर सम्मानित किया गया।

Subscribe to my channel


