जम्मू कश्मीरब्रेकिंग न्यूज़राजनीति

नगरोटा उपचुनाव के नतीजे सरकार की स्थिरता पर असर नहीं डालेंगे: मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

 

नगरोटा, जम्मू-कश्मीर:

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने गुरुवार को कहा कि नगरोटा और बडगाम विधानसभा क्षेत्रों में होने वाले उपचुनाव के नतीजे जम्मू-कश्मीर सरकार की स्थिरता पर कोई प्रभाव नहीं डालेंगे। उन्होंने जनता से लोकतांत्रिक प्रक्रिया में सक्रिय रूप से भाग लेने की अपील की।

मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने नगरोटा में नेशनल कॉन्फ्रेंस उम्मीदवार के समर्थन में अपने पहले चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा,

“यह चुनाव सरकार बदलने के लिए नहीं है। सरकार पहले से है और उपचुनाव के बाद भी बनी रहेगी। यह चुनाव केवल आपके प्रतिनिधि चुनने के लिए है — जो या तो सरकार के भीतर रहकर आपकी सेवा करेगा या विपक्ष में रहकर आपके मुद्दे उठाएगा।”

सभा के दौरान अचानक बिजली गुल होने से मुख्यमंत्री का भाषण कुछ देर के लिए बाधित हुआ, लेकिन उन्होंने माइक के बिना ही अपना संबोधन जारी रखा।

इस मौके पर पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और बड़ी संख्या में स्थानीय लोग उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button