जम्मू कश्मीरदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़

जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने माता वैष्णो देवी के दरबार में किए दर्शन, प्रदेश की शांति और समृद्धि की कामना की

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार

 

कटरा, CNI: जम्मू-कश्मीर के उपराज्यपाल मनोज सिन्हा ने गुरुवार को श्री माता वैष्णो देवी मंदिर में पहुंचकर माता रानी के दर्शन और पूजा-अर्चना की।

सूत्रों के अनुसार, यह उपराज्यपाल का एक संक्षिप्त धार्मिक दौरा था, जिसमें उन्होंने जम्मू-कश्मीर के लोगों की खुशहाली, शांति, प्रगति और समृद्धि की कामना की।

मनोज सिन्हा ने कहा कि मां वैष्णो देवी के आशीर्वाद से जम्मू-कश्मीर में शांति, विकास और सद्भावना का माहौल और मजबूत होगा। उन्होंने यह भी आशा जताई कि मां के आशीर्वाद से प्रदेश के सामूहिक प्रयास निरंतर फलदायी सिद्ध होंगे और जम्मू-कश्मीर एक शांतिपूर्ण एवं विकसित राज्य के रूप में आगे बढ़ेगा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button