पन्नाब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेशशिक्षा
गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन अभियान का हुआ भव्य शुभारंभ

लोकेशन=पन्ना।मध्य प्रदेश पन्ना
संवाददाता=सुधीर अग्रवाल
ब्रह्माकुमारी विश्वविद्यालय के समाज सेवा प्रभाग द्वारा चलाए जा रहे संगम, गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन अभियान का *सुश्री कुसुम सिंह मेहेदेले पूर्व कैबिनेट मंत्री के द्वारा किया गया भव्य शुभारंभ*
ब्रह्माकुमारी बहन ने जानकारी देते हुए बताया कि ब्रह्मकुमारी के समाज सेवा प्रभाग एवं सामाजिक न्याय और अधिकारिता विभाग के बीच 3 साल के लिए एमओयू साइन किया गया ब्रह्माकुमारी बहन ने अभियान का उद्देश्य बताते हुए कहा की बुजुर्ग हमारी धरोहर हैं उनका सम्मान करना ही हमारी संस्कृति है यह हमारे घरऔर समाज की शोभा है इनकी सोचपुरानी है लेकिन कहते हैं जितनी चीज पुरानी होती है उतनी ही अच्छी होती है उनकी सोच अनुभव हमारे जीवन के मार्ग दर्शक है तो सदा हमें उनका सम्मान और आदर करना सिखाती हे और सभी छोटे बड़ों को भी यह सीखना चाहिए, बुजुर्गों के लिए सुख सुविधाओं की आवश्यकता नहीं है उन्हें अपने बेटों बेटियों बहू और नाती,पोतों के आत्मीयता की आवश्यकता है उनके हाथ जब अपने बच्चों का हाथ स्पर्श करता है तो उसे किसी भौतिक सुविधाओं से नहीं मापा जा सकता दादा दादी के साथ बच्चों का जो प्रेम पूर्ण भावनात्मक संवाद होता है उसकी कल्पना वही कर सकते हैं जो संयुक्त परिवार में जीते हैं, आज संयुक्त परिवारों का विघटन हो रहा है ऐसे में हमें समाज की चेतना जागृत करने की जरूरत है ऐसे अभियानों से लोगों में गौरवपूर्ण वृद्धावस्था और सम्मानित जीवन जीने की प्रेरणा मिलगी
इस अवसर पर सुश्री कुसुम मेहेदेले जी ने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहां की सीता बहन के द्वारा आज बताए गए उपदेश हम सभी को अपने जीवन में धारण करने की आवश्यकता है इसी से समाज में सुधार आएगा, एवं परिवार का वातावरण प्रेम पूर्वक बनेगा कार्यक्रम में सभी ने अपने अपने विचार रखे, कार्यक्रम में उपस्थित श्रीमती साधना अवस्थी पूर्व प्राचार्य, श्रीमती निशा जैन पूर्व प्राचार्य ,मंजूलता जैन एडवोकेट, कैलाश सोनी पूर्व योजना अधिकारी, हरगोविंद सोनी, राजेश मेहेदेले,गणेश सिंह एवं अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे,
कार्यक्रम में दीप प्रज्वलित कर सभी अतिथियों का बैच एवं तिलक के द्वारा ईश्वरीय उपहार देकर सम्मानित किया गया

Subscribe to my channel


