LIVE TVअपराधउत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

गौरीफंटा पुलिस ने नेपाली शराब के साथ दो तस्कर किए गिरफ्तार

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 7376326175

लखीमपुर खीरी, 07 नवम्बर 2025 —

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत गौरीफंटा पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस टीम ने दो आरोपियों को 30 शीशी नेपाली शराब (RAHAR BRAND) के साथ गिरफ्तार किया है।

यह कार्रवाई अपर पुलिस अधीक्षक खीरी के निकट पर्यवेक्षण में, क्षेत्राधिकारी पलिया के कुशल मार्गदर्शन में एवं प्रभारी निरीक्षक गौरीफंटा के नेतृत्व में की गई।

गिरफ्तारी पुलिस टीम ने चेकिंग और गश्त के दौरान की।

गिरफ्तार अभियुक्तों के नाम इस प्रकार हैं:

1. राजेश राना, पुत्र भाड़ु, निवासी वार्ड नं-07, बिलौरी नगर पालिका, थाना बिलौरी, जनपद कंचनपुर (नेपाल)

2. अवधविहारी, पुत्र मुंशीलाल, निवासी ग्राम पिपरौला, थाना गौरीफंटा, जनपद खीरी

बरामदगी:

30 अदद शीशी नेपाली शराब RAHAR BRAND

इस संबंध में थाना गौरीफंटा पर मु.अ.सं. 48/25 धारा 63 EX ACT के तहत मुकदमा पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

1. उ0नि0 वीर प्रताप सिंह

2. उ0नि0 शिवकुमार

3. का0 विनीत कुमार

4. का0 मोहित कुमार

5. म0का0 नाहिद परवीन

6. म0का0 पूजा पांडेय

7. म0का0 कुंती

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button