उत्तर प्रदेशबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

रामपाल अध्यक्ष, त्रिलोकीनाथ मंत्री घोषित

प्राथमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन में गूंजा टेट, ऑन लाइन हाजिरी का मुद्दा 11 दिसम्बर को दिल्ली के जन्तर मन्तर पहुंचे शिक्षक- उदयशंकर शुक्ल

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

 बस्ती। मंगलवार को उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ का अधिवेशन दुबौलिया बीआरसी केन्द्र पर सम्पन्न हुआ। अधिवेशन में शिक्षक समस्याओं, टेट की अनिवार्यता, ऑन लाइन हाजिरी आदि मुद्दों पर विचार करने के साथ ही दूसरे सत्र में चुनाव अधिकारी जिला उपाध्यक्ष विनोद यादव, पर्यवेक्षक प्रमोद कुमार त्रिपाठी की देख रेख में चुनाव सम्पन्न कराया गया। अध्यक्ष पद पर मतदान हुआ जिसमें 127 मत पाकर रामपाल निर्वाचित घोषित किये गये। उनके प्रतिद्वंदंी दिवाकर सिंह को 52 मत प्राप्त हुआ। अन्य पद निर्विरोध घोषित किये गये। सर्व सम्मत से लल्लन चन्द त्रिपाठी, विनय कुमार वरिष्ठ उपाध्यक्ष, पूनम आर्या, संदीप कुमार, सुभाष चन्द्र यादव, अवनीश कुमार त्रिपाठी, बटुकधर द्विवेदी, पंकज वर्मा, विनोद कुमार मिश्र उपाध्यक्ष, त्रिलोकीनाथ मंत्री, राजेश कुमार कोषाध्यक्ष, जितेन्द्र कुमार संयुक्त मंत्री, सुशीला त्रिपाठी, शीला वर्मा, राम प्रताप, सतीश कुमार, राजेश कुमार, अभिषेक त्रिपाठी संगठन मंत्री, अनीता देवी, रूशीला दिवाकर, मूल शंकर यादव प्रचार मंत्री, दीपक चौरसिया एकान्टेन्ट, रविशंकर यादव आडीटर घोषित किये गये। इसी कड़ी में महेश कुमार और दिवाकर सिंह को संगठन का संरक्षक घोषित किया गया।

उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ जिलाध्यक्ष उदयशंकर शुक्ल ने नव निर्वाचित पदाधिकारियों को पद और गोपनीयता की शपथ दिलाया। कहा कि शिक्षक अपने समय के सबसे चुनौतीपूर्ण दौर से गुजर रहा है। एकजुटता से ही लक्ष्य हासिल होंगे। कहा कि 11 दिसम्बर को अखिल भारतीय प्राथमिक शिक्षक संघ के आवाहन पर राजधानी दिल्ली के जन्तर मन्तर पर आयोजित धरने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें।

अधिवेशन में मुख्य रूप से जिला मंत्री राघवेन्द्र प्रताप सिंह, अभय सिंह यादव, देवेन्द्र वर्मा, चन्द्रभान चौरसिया, गुड्डू चौधरी, मारूफ खान, रविन्द्रनाथ वर्मा, रवि प्रताप सिंह के साथ ही शिक्षक संघ के अनेक पदाधिकारी, शिक्षक शामिल रहे।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button