देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर ‘सरदार @150 यूनिटी मार्च’ से एकता का संदेश

राष्ट्रीय एकता, अखंडता और सेवा भावना के मूल्यों से युवाओं को जोड़ेगा यह अभियान, जिले में 14 नवंबर को होंगी पदयात्रा

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, 6 नवम्बर। लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में पदयात्राओं के रूप में आयोजित होने वाले “सरदार @150 यूनिटी मार्च” की तैयारियों को लेकर मंगलवार को डाक बंगला में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष भाजपा भरत मोदी ने की, जबकि पदयात्रा के संयोजक के रूप में मालाराम बावरी उपस्थित रहे।

भरत मोदी ने कहा, “सरदार पटेल ने जिस दृढ़ इच्छाशक्ति और राष्ट्रभक्ति से भारत की 562 रियासतों को एक सूत्र में पिरोया, वही भावना इस यूनिटी मार्च की प्रेरणा है। सरदार पटेल के योगदान से जन-जन को अवगत कराने और युवाओं में राष्ट्रीय एकता की चेतना जगाने के उद्देश्य से यह पदयात्राएं आयोजित की जा रही हैं।

उन्होंने बताया कि भारत सरकार के युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय द्वारा “माय भारत” मंच के माध्यम से चलाए जा रहे इस राष्ट्रीय अभियान का शुभारंभ 6 अक्टूबर को केंद्रीय मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया द्वारा डिजिटल माध्यम से किया गया था। बालोतरा जिले में इस अभियान के तहत एक पदयात्रा 14 नवंबर को आयोजित की जाएंगी।

प्रेस वार्ता के दौरान जिला युवा अधिकारी पंकज माड़ेचा ने कहा कि “भारत सरकार के निर्देशानुसार ‘यूनिटी मार्च’ को उत्सव के रूप में आयोजित किया जा रहा है जिसमें प्रारंभिक चरण में निबंध प्रतियोगिताएं, रील प्रतियोगिता, यंग लीडर प्रश्नोत्तरी इत्यादि का आयोजन किया जा रहा हैं । राष्ट्रीय स्तर यूनिटी मार्च का आयोजन 26 नवंबर को करमसद से शुरू होकर 06 दिसंबर को केवड़िया में समापन होगा ।

जिलेवासियों से अधिकाधिक भागीदारी की अपील- मीडिया के माध्यम से मैं जिलेवासियों से अपील करता हूँ कि वे इस पदयात्रा में अधिकाधिक भागीदारी सुनिश्चित कर सरदार पटेल की एकता और अखंडता के संदेश को जन-जन तक पहुंचाएं।”

उन्होंने बताया कि “सरदार/150” समारोहों के अंतर्गत “माय भारत” मंच के माध्यम से निबंध प्रतियोगिता, क्विज, पॉडकास्ट, खेल प्रतियोगिता एवं अन्य गतिविधियां भी आयोजित की जा रही हैं, जिनसे युवाओं को राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाने का अवसर मिल रहा है।

इस अवसर पर सूचना एवं जनसंपर्क अधिकारी नरेंद्र कुमार, धर्मेंद्र दवे, हितेश पटेल, माय भारत जिला युवा अधिकारी पंकज माड़ेचा, कपिल दवे, गणपत सिंह, राजेश पूरी एवं जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button