उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरी

लखीमपुर खीरी से बड़ी खबर — कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण में भ्रष्टाचार के गंभीर आरोप

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

📞 7376326175

लखीमपुर खीरी, 6 नवम्बर 2025।

जनपद के ग्राम बस्तौली, ब्लॉक बिजुआ में बन रहे कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय के निर्माण कार्य में भारी भ्रष्टाचार और घटिया निर्माण सामग्री के उपयोग के आरोप सामने आए हैं। सूत्रों के मुताबिक विद्यालय भवन के निर्माण में मानक के अनुरूप न तो ईंटों का प्रयोग किया जा रहा है और न ही अन्य निर्माण सामग्री की गुणवत्ता का ध्यान रखा गया है।

स्थानीय ग्रामीणों का कहना है कि निर्माण कार्य केवल कागजों पर पूरा दिखाया जा रहा है, जबकि ज़मीन पर सब कुछ केवल खाना-पूर्ति और दिखावे के लिए किया जा रहा है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि ठेकेदार और संबंधित विभागीय अधिकारी आपसी मिलीभगत से भ्रष्टाचार कर रहे हैं, जिससे सरकारी धन का दुरुपयोग हो रहा है।

ग्रामीणों का यह भी कहना है कि इस तरह की लापरवाही से कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है, क्योंकि निर्माण की गुणवत्ता बेहद खराब है। अब यह मामला ग्रामीणों के बीच चर्चा का विषय बना हुआ है।

लोग सवाल उठा रहे हैं कि आखिर इतना घटिया निर्माण कार्य करने वालों पर प्रशासन कब कार्रवाई करेगा?

ऐसा प्रतीत होता है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सपनों को भ्रष्टाचार की नजर लग गई है, और सरकारी योजनाओं पर भ्रष्टाचार का साया मंडरा रहा है।

👉 ग्रामीणों ने पूरे मामले का वीडियो सबूत भी साझा किया है, जिसमें निर्माण कार्य की हकीकत साफ देखी जा सकती है।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button