उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

बालश्रम, बाल भिक्षावृत्ति, नशा मुक्ति व महिला सशक्तिकरण को लेकर चला जागरूकता अभियान

 

रिपोर्ट – डॉ. संजय कुमार पांडेय, स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, बस्ती टाइम्स 24 न्यूज़

मोबाइल नंबर 7376326175

लखीमपुर खीरी, 6 नवम्बर 2025।

राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग, भारत सरकार नई दिल्ली के निर्देश एवं जिलाधिकारी लखीमपुर खीरी के आदेशानुसार आज थाना AHTU (एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट) द्वारा एक विशेष जनजागरूकता अभियान चलाया गया।

यह अभियान पुलिस अधीक्षक खीरी के आदेश एवं अपर पुलिस अधीक्षक (पूर्वी)/नोडल अधिकारी खीरी के कुशल निर्देशन में चलाया गया। अभियान का नेतृत्व उपनिरीक्षक राम अवतार, प्रभारी थाना AHTU, मुख्य आरक्षी राजेश कुमार तथा श्रीमती अंजुम परवीन, प्रभारी चाइल्डलाइन खीरी ने संयुक्त रूप से किया।

अभियान थाना फरधान क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेल माजरा बेलवा में चलाया गया, जिसमें बालश्रम उन्मूलन, बाल भिक्षावृत्ति, नशा मुक्ति, मानव तस्करी, बाल विवाह रोकथाम तथा मिशन शक्ति 5वां चरण “सशक्त नारी समृद्ध प्रदेश” के अंतर्गत आम जनमानस को जागरूक किया गया।

इस अवसर पर टीम द्वारा ग्रामीणों को विभिन्न टोल फ्री नंबरों — 1930, 101, 112, 108, 1098, 181, 102, 1090 — की जानकारी दी गई तथा पंपलेट वितरित कर लोगों को बच्चों के अधिकारों की सुरक्षा और नशे के दुष्प्रभावों के बारे में जागरूक किया गया।

टीम ने उपस्थित ग्रामीणों से अपील की कि वे अपने आस-पास होने वाले बालश्रम, बाल विवाह, बाल भिक्षावृत्ति या मानव तस्करी जैसे अपराधों की सूचना तुरंत पुलिस या चाइल्डलाइन पर दें, ताकि बच्चों का भविष्य सुरक्षित किया जा सके।

📍स्थान: ग्राम पंचायत बेल माजरा बेलवा, थाना फरधान, लखीमपुर खीरी

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button