देवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश

अतिवृष्टि से धान की फसल बर्बाद सर्वे कर मुआवजे की मांग को लेकर कांग्रेस ने सौंपा ज्ञापन

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश

संवाददाता=सुधीर अग्रवाल

 

*देवेंद्रनगर विगत दिनों पन्ना जिले में हुई अतिवृष्टि से किसानों की मेहनत पर पानी फिर गया। देवेंद्रनगर क्षेत्र में खेतों में खड़ी धान की फसल पूरी तरह चौपट हो गई है। लगातार हुई बारिश से खेतों में पानी भरे रहने के कारण धान की बालियाँ गिर गईं, जिनमें अंकुरण हो जाने से दाना काला पड़ गया और ‘कंडवा रोग’ फैलने से फसल पूरी तरह नष्ट हो गई।

इस गंभीर स्थिति को लेकर ब्लॉक कांग्रेस कमेटी देवेंद्रनगर ने किसानों के साथ मिलकर कलेक्टर पन्ना के नाम ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा।

ज्ञापन में अतिवृष्टि से हुई फसल क्षति का तत्काल सर्वे कराकर किसानों को उचित मुआवजा दिलाए जाने की मांग की गई।

कार्यक्रम का नेतृत्व ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आनंद शुक्ला ने किया। इस दौरान कांग्रेस के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

देवेंद्रनगर तहसील कृषि प्रधान क्षेत्र है, जहाँ अधिकांश आबादी खेती पर निर्भर है। किसानों का कहना है कि पहले ही समय पर खाद और बीज उपलब्ध न होने से वे परेशान थे, और अब अतिवृष्टि ने उनकी सालभर की मेहनत पर पानी फेर दिया है।

किसान मायूस हैं और सरकार से तत्काल राहत की उम्मीद लगाए बैठे हैं।

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Sudhir Agrawal

Beauro Chief Panna Madhya Pradesh

Related Articles

Back to top button