उत्तराखंडदेशब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिरूद्रपुरहरिद्वार

भारतीय जनता पार्टी – जिला कार्यालय रुद्रपुर में प्रेस वार्ता हुईं संपन्न 

Bharatiya Janata Party – Press conference concluded at District Office Rudrapur

ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर

रुद्रपुर…राज्य स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष के अवसर पर आज भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय में एक महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता आयोजित की गई। इस अवसर पर राज्य सरकार द्वारा जनहित में लिए गए ऐतिहासिक निर्णयों एवं नीतिगत उपलब्धियों की जानकारी साझा की गई।

🎤 मुख्य वक्ता

श्री अनिल डब्बू जी, अध्यक्ष, उत्तराखंड मंडी परिषद ने राज्य सरकार की उपलब्धियों को पत्रकार बंधुओं के समक्ष विस्तारपूर्वक प्रस्तुत किया।

कार्यक्रम में

श्री कमल कुमार जिंदल जी, जिलाध्यक्ष

श्री तरुण दत्ता जी, महामंत्री

श्री उत्तम दत्ता जी, दर्जा राज्य मंत्री, उत्तराखंड सरकार

श्री अमित पांडेय जी, जिला उपाध्यक्ष

श्री मुकेश पाल जी, संतकबीर मंडल अध्यक्ष

की गरिमामयी उपस्थिति रही।

यह प्रेस वार्ता जिला मीडिया संयोजक श्री विजय तोमर जी के संयोजन में आयोजित की गई।

उन्होंने कार्यक्रम के अंत में सभी पत्रकार बंधुओं का हार्दिक आभार व्यक्त किया।

मुख्य घोषणाएँ एवं उपलब्धियाँ

1. राज्य आंदोलनकारियों को सरकारी नौकरियों में 10% क्षैतिज आरक्षण।

2. महिलाओं को सरकारी नौकरियों में 30% क्षैतिज आरक्षण।

3. पिछले 4 वर्षों में 26,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरियों का अवसर।

4. युवा हितों की रक्षा हेतु कटिबद्ध सरकार — नक़ल विरोधी कानून और त्वरित निर्णयों से पारदर्शिता सुनिश्चित।

5. राज्य में सख्त भू-कानून लागू, जिससे स्थानीय निवासियों की भूमि बाहरी लोगों से सुरक्षित।

6. खिलाड़ियों के लिए 4% खेल कोटा लागू कर प्रोत्साहन।

7. मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में निवेश को बढ़ावा —

मेगा इंडस्ट्रियल पॉलिसी 2025 के अंतर्गत ₹50 करोड़ से अधिक के निवेश पर 20% कैपिटल इन्वेस्टमेंट सब्सिडी।

8. MSME नीति 2025 के तहत ₹50 करोड़ तक के निवेश पर 40% सब्सिडी एवं ब्याज पर भी राहत।

9. पर्वतीय क्षेत्रों में निवेश हेतु विशेष प्रोत्साहन।

10. “उत्तराखंड का खुरपिया फार्म” परियोजना के अंतर्गत 1000 एकड़ में स्मार्ट औद्योगिक शहर का विकास —

₹20,000 करोड़ का निवेश एवं 75,000 से अधिक रोजगार सृजन।

इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि भाजपा सरकार उत्तराखंड को आत्मनिर्भर, रोजगारमूलक और निवेश-अनुकूल राज्य बनाने के लिए सतत प्रयासरत है।

राज्य स्थापना दिवस रजत जयंती वर्ष में ये उपलब्धियाँ प्रदेश के समग्र विकास की नई दिशा को दर्शाती हैं।

Anita Pal

Related Articles

Back to top button