देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
वी क्लब जसोल बालोतरा ने दुगरमल कोठारी जसोल अस्पताल को कार्यालय फर्नीचर भेंट किया

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल। सेवा, सहयोग और समाजहित की भावना को आगे बढ़ाते हुए वी क्लब जसोल बालोतरा द्वारा जसोल स्थित ढुगरमल कोठारी राजकीय अस्पताल को कार्यालय कक्ष हेतु आवश्यक कलर ऑफिस रूम फर्नीचर भेंट किया गया। यह सराहनीय सेवा कार्य दिनेश कोठारी और क्लब सचिव शोभा कोठारी के सौजन्य से सम्पन्न हुआ।
क्लब सचिव शोभा कोठारी ने बताया कि यह पहल द एसोसिएशन ऑफ वे क्लब्स ऑफ इंडिया, 323 ए2 के मार्गदर्शन में की गई है। उन्होंने कहा कि इस फर्नीचर से अस्पताल के कार्यालय की कार्यप्रणाली और अधिक सुचारू होगी, जिससे मरीजों तथा स्टाफ को बेहतर सुविधा प्राप्त होगी।
इस सेवा कार्य के दौरान क्लब अध्यक्ष वी खुशबू ढेलडिया, चार्ट अध्यक्ष रितु जिंदल, नीतू जैन, भावना गोगर, नीलम ढेलडिया और सचिव शोभा कोठारी सहित अन्य क्लब सदस्य उपस्थित रहे। सभी ने मिलकर अस्पताल प्रशासन को फर्नीचर सौंपते हुए समाजसेवा की इस पहल को आगे बढ़ाने का संकल्प लिया।

Subscribe to my channel


