देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान

सरदार पटेल की 150 वीं जयंती पर संस्थान सदस्यों ने किया याद 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

कृष्णा सेवा संस्थान सदस्यों द्वारा सरदार वलभ भाई पटेल की 150 वी जयंती पर उनको श्रद्धांजलि देकर उनकी जीवनी के बारे में जानकारी दी।

उपाध्यक्ष विमल मालवीय ने कहा कि संस्थान द्वारा महापुरुषों की जयंती व पुण्य तिथि मनाने का कार्य निरंतर किया जाता रहा है इसी क्रम में सरदार पटेल की जयंती पर सभी सदस्यों ने उनकी तस्वीर पर पुष्प अर्पित किए व संस्थापक अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, संस्थान मार्गदर्शक महेश बी चौहान सहित सदस्यों द्वारा पटेल की जीवनी के बारे में अवगत करवाया गया।

धर्मेंद्र दवे ने कहा कि आजादी के बाद देश के सामने सबसे बड़ी चुनौती सभी रियासतों को एक करने की थी जिसकी जिम्मेदारी सरदार पटेल ने बखूबी निभाई और लगभग 565 रियासतों का एकीकरण करके अखंड भारत का निर्माण किया वे कुशल राजनितिक व निष्पक्ष विचारधारा रखते थे।

महेश बी चौहान ने कहा कि सरदार पटेल के नेतृत्व व प्रयासों से ही आज भारत देश एक विशाल राष्ट्र बना है उनके एकीकरण करने से आज के दिवस को पुरे भारत वर्ष में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में मनाया जा रहा है ऐसे महान विचारक, कुशल रणनितिकार पर हमें सदैव गर्व है।

इस अवसर पर कृष्णा खेल संस्थान अध्यक्ष आनंद मेहता, कृष्णा अणुव्रत सेवा समिति सरंक्षक गौतम चौपड़ा,मांगीलाल खत्री,आनंद दवे,इंद्रदास वैष्णव सहित सदस्य उपस्थित रहे।

 

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button