जम्मू कश्मीरदेशपुंछब्रेकिंग न्यूज़शिक्षा
जिला पुलिस पुंछ द्वारा राष्ट्रीय एकता दिवस पर सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
मेंढर, 31 अक्टूबर 2025:
राष्ट्रीय एकता दिवस “एकता में विविधता” के अवसर पर और भारत के लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आज पुलिस थाना मेंढर द्वारा आईडीपीएस मेंढर में एक रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
इस अवसर पर आईडीपीएस विद्यालय के बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं, शिक्षकों, गैर-शिक्षण स्टाफ तथा मेंढर नगर के वरिष्ठ नागरिकों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
कार्यक्रम में एसडीपीओ मेंढर, थाना प्रभारी मेंढर तथा पुलिस विभाग के अन्य अधिकारी भी उपस्थित रहे। विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत किए गए विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों में राष्ट्रीय एकता, सद्भावना और भाईचारे का संदेश दिया गया। भारत की समृद्ध संस्कृतिक विविधता को मंच पर खूबसूरती से प्रदर्शित किया गया, जिससे “एक भारत, श्रेष्ठ भारत” की भावना और मजबूत हुई।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि वह आगे भी ऐसे कार्यक्रमों के माध्यम से समाज में राष्ट्रीय एकता और सौहार्द को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबद्ध है।

Subscribe to my channel


