उत्तर प्रदेशदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा

निघासन पुलिस ने चलाया NCL जागरूकता अभियान 2.0, आमजन व छात्रों को किया जागरूक

 

रिपोर्ट: डॉ. संजय कुमार पांडेय,स्टेट हेड उत्तर प्रदेश

📞 मोबाइल: 7376326175

खीरी, 31 अक्टूबर 2025:

नये आपराधिक कानूनों के प्रभावी क्रियान्वयन के उद्देश्य से थाना निघासन पुलिस द्वारा NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। इस अभियान के अंतर्गत जिला पंचायत स्कूल इंटर कॉलेज तथा सरस्वती शिशु मंदिर में नुक्कड़ सभा, प्रश्न-पत्र परीक्षा एवं निबंध प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।

इसके साथ ही निघासन चौराहा, झंडी चौराहा एवं राहकेती चौराहा पर पंपलेट चस्पा कर आम जनमानस को नये आपराधिक कानूनों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम में थाना निघासन पुलिस टीम ने उपस्थित छात्र-छात्राओं एवं नागरिकों को 1 जुलाई 2024 से लागू हुए तीन नये कानूनों —

1️⃣ भारतीय न्याय संहिता (BNS),

2️⃣ भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS),

3️⃣ भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के प्रमुख प्रावधानों के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

अधिकारियों ने बताया कि नये कानूनों के माध्यम से न्याय प्रक्रिया को अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनाया गया है। साथ ही, ‘शून्य एफआईआर (Zero FIR)’, ‘E-FIR’, महिला एवं बाल संरक्षण, समयबद्ध न्याय, तथा फोरेंसिक विज्ञान के प्रयोग जैसे प्रावधानों पर विशेष रूप से चर्चा की गई।

कार्यक्रम में पुलिस कर्मियों ने नागरिकों से अपील की कि वे इन कानूनों की जानकारी अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, ताकि समाज में विधिक जागरूकता बढ़े और एक कानूनसम्मत एवं जिम्मेदार समाज का निर्माण हो सके।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button