LIVE TVअपराधजम्मू कश्मीरपुंछब्रेकिंग न्यूज़
जिला पुलिस पुंछ की बड़ी कार्रवाई — आठ पशु तस्करी से मुक्त दो वाहन जब्त

ब्यूरो चीफ राजेश कुमार, पुंछ
पुंछ, 31 अक्टूबर 2025:
जिला पुलिस पुंछ ने आज अवैध पशु तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए 08 गोवंशीय पशुओं को मुक्त कराया और दो वाहनों को जब्त किया है, जो बिना अनुमति के इन पशुओं को ले जा रहे थे।
पुलिस पोस्ट बंदी चेचियां की टीम ने गुरुद्वारा नंगली और नूना बंदी के पास नाका चेकिंग के दौरान दो टाटा मोबाइल वाहन — JK12-6029 और JK12B-0875 को रोका। जांच में दोनों वाहनों में भैंस और बछड़े लदे पाए गए, जिनके परिवहन के लिए कोई वैध अनुमति नहीं थी।
वाहनों को क्रमशः इदरीस खान पुत्र मोहम्मद सैयद खान निवासी चंदक और खालिद रशीद पुत्र मोहम्मद रशीद निवासी सारल चला रहे थे। दोनों चालकों को मौके पर ही हिरासत में ले लिया गया है और उनके खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जिला पुलिस पुंछ ने कहा कि अवैध पशु तस्करी के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और कानून का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ ज़ीरो टॉलरेंस नीति अपनाई जाएगी।

Subscribe to my channel


