उत्तर प्रदेशब्रेकिंग न्यूज़लखीमपुर खीरीशिक्षा
थाना खीरी पुलिस ने NCL जागरूकता अभियान 2.0 के तहत छात्रों को नए आपराधिक कानूनों की दी जानकारी

रिपोर्ट – स्टेट हेड उत्तर प्रदेश, डॉक्टर संजय कुमार पांडेय
मोबाइल नंबर – 7376 3261 75
खीरी, 30 अक्टूबर 2025:
भारत में 01 जुलाई 2024 से लागू हुए नए आपराधिक कानूनों — भारतीय न्याय संहिता (BNS), भारतीय नागरिक सुरक्षा संहिता (BNSS) और भारतीय साक्ष्य अधिनियम (BSA) — के प्रभावी क्रियान्वयन और जन-जागरूकता के उद्देश्य से थाना खीरी पुलिस द्वारा NCL जागरूकता अभियान 2.0 का आयोजन किया गया।
इस कार्यशाला का संचालन पुलिस अधीक्षक खीरी श्री संकल्प शर्मा के निर्देशन में किया गया, जिसमें थाना खीरी पुलिस ने छात्र-छात्राओं को नए कानूनों के विभिन्न प्रावधानों के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी दी।
कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों ने ‘शून्य एफआईआर’ (Zero FIR), E-FIR, समयबद्ध न्याय प्रक्रिया, महिला एवं बाल सुरक्षा, नए अपराधों की परिभाषा, तथा फोरेंसिक विज्ञान एवं तकनीक के उपयोग जैसे महत्वपूर्ण बिंदुओं पर विशेष रूप से चर्चा की।
पुलिस अधिकारियों ने बताया कि इन नए कानूनों के लागू होने से न्याय प्रणाली अधिक पारदर्शी, त्वरित और पीड़ित-केंद्रित बनेगी। साथ ही, लोगों को अपने अधिकारों के प्रति अधिक जागरूक होने का अवसर मिलेगा।
अंत में, पुलिस ने उपस्थित छात्र-छात्राओं से अपील की कि वे इन नए आपराधिक कानूनों की जानकारी समाज में अधिक से अधिक लोगों तक पहुँचाएं, जिससे एक जागरूक और कानूनसम्मत समाज का निर्माण हो सके।


Subscribe to my channel


