देशबालोतराब्रेकिंग न्यूज़मनोरंजनराजस्थान

सुरों के संग दीपावली का स्नेह मिलन 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा, सुर संगम क्लब द्वारा दीपावली स्नेह मिलन कार्यक्रम का आयोजन राज रिसोर्ट में किया गया। इस स्नेह मिलन कार्यक्रम में बालोतरा जिले के न्यायिक, राजनीतिक, प्रशासनिक व औद्योगिक गणमान्य अतिथियों को आमंत्रित किया गया।सुर संगम क्लब अध्यक्ष कैलाश गर्ग ने बताया कि इस अवसर पर विधायक अरुण चौधरी ,भुवनेश सिंह (ए डी एम),राजेंद्र बंसीवाल, जज नीरज भामू,भाजपा जिला अध्यक्ष भारत मोदी ,सुशील कटियार (आरो रीको) दीपक तंवर (आर ओ आरएसपीसीबी ) भगवान जी गहलोत डीटीओ पूनम चंद सुथार( प्रधानाध्यापक) शांतिलाल बालर ,सुरेश चितारा, कृष्णा सेवा संस्थान अध्यक्ष धर्मेंद्र दवे, नरेश पटौदी, सुरंगीलाल सालेचा, डॉक्टर संतोष शिवनानी, दिलीप अग्रवाल, केवल चंद छाजेड़, जवाहर हुंडिया, मालाराम, डॉ जयेश सोनी, डॉ विजय खंडेलवाल, गौतम छाजेड़, नरेश गोगड़ उपस्थित थे।मंच संचालन दमन त्रिपाठी द्वारा किया गया। सचिव हंसराज जयपाल ने बताया कि विशेष प्रस्तुति वॉइस ऑफ थार 2024 की विजेता शैली जैन की थी। कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता ने कहा कि इस अवसर पर हमारे क्लब के सदस्य ललिता सिंहल, प्रदीप दवे ,स्वाति मानधना ,छगन पन्नू, डॉ हरीश मेहता,कैलाश गर्ग ,हंसराज जयपाल, दौलत सोनगरा राजेश सिंहल ,रजनी गहलोत द्वारा बेहद खूबसूरत प्रस्तुतियां दी गई। जिन्हें देखकर अतिथियों ने भी सुरों के इस संगम में डुबकी लगाई और क्लब को शुभकामनाएं प्रेषित की। सचिव हंसराज जयपाल ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। यह गौरतलब है कि क्लब के कोषाध्यक्ष निखिल गुप्ता भी वॉइस ऑफ थार के विजेता रह चुके हैं।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button