पटेल जयंती के अवसर पर पूर्व विधायक राजकुमार ने देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि की अर्पित
On the occasion of Patel Jayanti, former MLA Rajkumar paid tribute to the Iron Man of the country, Sardar Vallabhbhai Patel, by garlanding his statue.


ब्यूरो रिपोर्ट… रामपाल सिंह धनगर
रुद्रपुर। पटेल जयंती के अवसर पर आवास विकास स्थित पटेल पार्क में देश के लौहपुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस मौके पर एक रक्तदान शिविर का भी आयोजन हुआ, जिसमें दर्जनों लोगों ने उत्साहपूर्वक रक्तदान किया।

कार्यक्रम का शुभारंभ पूर्व विधायक राजकुमार ठुकराल ने किया। उन्होंने कहा कि सरदार वल्लभभाई पटेल भारत की एकता, अखंडता और संगठन के प्रतीक थे। उन्होंने रियासतों के विलय के माध्यम से जिस तरह देश को एक सूत्र में पिरोया, वह अद्वितीय उदाहरण है।

आज जब समाज में विभाजन की ताकतें सक्रिय हैं, तब हमें पटेल जी की सोच और नीतियों को आत्मसात करने की आवश्यकता है। उन्होंने आगे कहा कि युवा पीढ़ी को सरदार पटेल के जीवन से यह प्रेरणा लेनी चाहिए ।

कि सच्चा राष्ट्रभक्त वही है जो जाति, धर्म और भाषा से ऊपर उठकर देश की सेवा करे। हम सबको संकल्प लेना चाहिए कि हम अपने कर्मों से देश की एकता को मजबूत बनाएँगे। ठुकराल ने रक्तदान शिविर की सराहना करते हुए कहा कि रक्तदान सबसे बड़ा मानवीय कार्य है ।

और इससे अनेक ज़िंदगियाँ बचाई जा सकती हैं। उन्होंने उपस्थित लोगों से नियमित रूप से समाजसेवा में जुड़ने की अपील की। कार्यक्रम में पूर्व मेयर रामपाल सिंह, आनंद शर्मा, अनिल खत्री, बर्जन मंडल, अशोक यादव, अंकित चंद्रा, राजेश जग्गा, वेद ठुकराल, सौरभ बेहड़, अनिल राय, प्रेमपाल गंगवार, के. पी. गंगवार, शिवकुमार शिबू, रमेन विश्वास, शिवकुमार गंगवार, डी. के. गंगवार, गिरीश राठौर सहित अनेक गणमान्य नागरिक एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।
Subscribe to my channel


