ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षास्वास्थ्य
नशा उन्मूलन अभियान के तहत पुलिस थाना बड़गांव में बैठक आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बड़गांव, 29 अक्टूबर 2025 —
नशीली दवाओं के दुरुपयोग और अवैध तस्करी के खिलाफ चल रहे नशा उन्मूलन अभियान के तहत आज पुलिस थाना बड़गांव में एक जागरूकता बैठक का आयोजन किया गया।
इस बैठक की अध्यक्षता थानाधिकारी (सी.आई.) पूरन सिंह राजपुरोहित ने की। कार्यक्रम में पुलिस बीट अधिकारियों सहित स्थानीय आमजन ने भाग लिया।
बैठक के दौरान थानाधिकारी राजपुरोहित ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि नशा समाज और युवा पीढ़ी को बर्बादी की ओर ले जा रहा है। उन्होंने सभी से अपील की कि वे नशे के खिलाफ जागरूकता फैलाएं और नशे की किसी भी गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें।
उन्होंने यह भी बताया कि पुलिस प्रशासन नशा तस्करी पर सख्त निगरानी रख रहा है और इसमें शामिल व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।
कार्यक्रम के अंत में पुलिस अधिकारियों ने नशा मुक्त समाज बनाने का संकल्प लिया और लोगों से इस अभियान में सक्रिय भागीदारी की अपील की।

Subscribe to my channel


