उत्तर प्रदेशधर्मबस्तीब्रेकिंग न्यूज़

बस्ती: नवागत जिलाधिकारी ने भदेश्वरनाथ मंदिर में की पूजा, जिले की खुशहाली की कामना

बस्ती से वेदान्त सिंह

 

बस्ती, 29 अक्टूबर 2025 (सू.वि.) —

नव नियुक्त जिलाधिकारी श्रीमती कृत्तिका ज्योत्सना ने बुधवार की प्रातःकाल जिले के प्रसिद्ध बाबा श्री भदेश्वरनाथ मंदिर पहुंचकर विधिवत पूजा-अर्चना की। उन्होंने जिले में सुख, समृद्धि और शांति की कामना की।

कार्यभार ग्रहण करने के बाद यह उनका पहला धार्मिक कार्यक्रम रहा। मंदिर परिसर पहुंचने पर मंदिर प्रबंधन समिति के पदाधिकारियों और स्थानीय नागरिकों ने जिलाधिकारी का स्वागत किया।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी प्रतिपाल सिंह चौहान, मुख्य राजस्व अधिकारी कीर्ति प्रकाश भारती, उप जिलाधिकारी सदर शत्रुघ्न पाठक और रश्मि यादव सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

🕉️ जिलाधिकारी कृत्तिका ज्योत्सना ने कहा कि वह जिले के सर्वांगीण विकास और जनता की समस्याओं के समाधान के लिए तत्पर रहेंगी।

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Vedant Singh

Vedant Singh S/O Dr. Naveen Singh Mo. Belwadandi Po. Gandhi Nagar Basti Pin . 272001 Mob 8400883291 BG . O Positive vsvedant12345@gmail.com

Related Articles

Back to top button