उत्तर प्रदेशदेशधर्मब्रेकिंग न्यूज़लखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने छठ महापर्व पर दी भगवान सूर्य को अर्घ्य, प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की की कामना

 

रिपोर्ट: स्टेट हेड उत्तर प्रदेश डॉ. संजय कुमार पांडेय

 मो. 7376 3261 75

लखनऊ, 27 अक्टूबर 2025:

छठ महापर्व के शुभ अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने आज सोमवार शाम लखनऊ के लक्ष्मण मेला मैदान स्थित गोमती नदी के तट पर भगवान सूर्य को अर्घ्य अर्पित किया।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री के साथ उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, महापौर सुषमा खर्कवाल सहित भारतीय जनता पार्टी के कई वरिष्ठ नेता और कार्यकर्ता मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भगवान सूर्य की उपासना करते हुए प्रदेश के सभी नागरिकों की सुख-समृद्धि और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की। उन्होंने कहा कि —

 “छठ महापर्व आस्था, शुद्धता और प्रकृति के प्रति कृतज्ञता का पर्व है। यह लोक जीवन में सूर्योपासना की प्राचीन परंपरा को जीवंत रखता है।”

कार्यक्रम के दौरान गोमती तट पर सुरक्षा के कड़े इंतज़ाम किए गए थे। बड़ी संख्या में श्रद्धालु महिलाएं और पुरुष पारंपरिक वेशभूषा में भगवान सूर्य को अर्घ्य देने पहुंचे। पूरा क्षेत्र छठ के भजनों और ‘छठ मइया’ के जयकारों से गूंज उठा।

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button