देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान

समाजसेवा और संस्कार प्रसार के लिए बांठिया ट्रस्ट निरंतर सक्रिय:- महंत

ज्ञान और लाभ जीवन के दो आधार स्तंभ:- बांठिया 

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग

 

बालोतरा।

  श्री चम्पालाल बांठिया चेरिटेबल ट्रस्ट अध्यक्ष व भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य गणपत बांठिया के नेतृत्व में

ज्ञान पंचमी व लाभ पंचमी का पर्व श्री अभयधाम सिवाना के महंत नृत्यगोपालराम महाराज के सानिध्य में श्रदा के साथ मनाया गया।

  लाभ पंचमी व ज्ञान पंचमी के पर्व पर बांठिया निवास पर आयोजित कार्यक्रम में महंत नृत्य गोपालराम महाराज ने अपने प्रवचन में कहा कि ज्ञान पंचमी आत्म ज्ञान और सत्य की साधना का प्रतीक है। यह दिन हमें अज्ञान रूपी अंधकार को दूर कर जीवन में प्रकाश फैलाने की प्रेरणा देता है। उन्होंने कहा कि लाभ पंचमी धर्म और कर्म से अर्जित सच्चे लाभ का प्रतीक है, जो केवल आर्थिक नहीं बल्कि आध्यात्मिक भी होता है।महाराज ने उपस्थितजनों से कहा कि हमें अपने जीवन में सेवा, करुणा, और ज्ञान के मार्ग पर चलकर समाज के कल्याण में योगदान देना चाहिए। उन्होंने गणपत बांठिया द्वारा समाजसेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से समाज में सकारात्मकता और संस्कारों का प्रसार होता है।

  भाजपा प्रदेश कार्य समिति सदस्य व ट्रस्ट अध्यक्ष गणपत बांठिया ने कहा कि ज्ञान और लाभ दोनों ही जीवन के दो आधार स्तंभ हैं ज्ञान से व्यक्ति का आत्मविकास होता है और लाभ से समाज के प्रति उत्तरदायित्व निभाने की शक्ति मिलती है। उन्होंने कहा कि ट्रस्ट का उद्देश्य केवल धार्मिक आयोजन तक सीमित नहीं है, बल्कि शिक्षा, स्वास्थ्य और सामाजिक सेवा के माध्यम से जन-कल्याण करना है।

बांठिया ने कहा कि महंत नृत्यगोपालराम महाराज जैसे संतों का आशीर्वाद समाज को सही दिशा में आगे बढ़ने की प्रेरणा देता है। उन्होंने सभी से आग्रह किया कि वे अपने जीवन में ज्ञान, सेवा और धर्म के मार्ग पर चलें ताकि समाज में प्रेम, सद्भाव और प्रगति का वातावरण बना रहे।इस दौरान अशोक चोपड़ा ने आभार व्यक्त किया lट्रस्ट के बाबूलाल भन्साली, अशोक चौपड़ा, सजय सालेचा,विपुल चौपड़ा, नेमीचंद बारूपाल, ऋषभ तातेड़,धनराज मेघवाल,अरिहंत कुमार,भाजयुमो जिलाध्यक्ष महिपाल सिंह करनोत सहित शिव जैन भक्त मंडल के शांतिलाल लुंकड़, अशोक चौपड़ा, सजय टेंट,दिनेश गोलेच्छा, भैरुलाल सालेचा सहित अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे I

Viyasmani Tripaathi

Cheif editor Mobile no 9795441508/7905219162

Related Articles

Back to top button