खेलबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
संत शिरोमणि लिखमीदास जी महाराज के प्रकाश पर्व पर बैडमिंटन प्रतियोगिता का बैनर विमोचन

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। संत शिरोमणि लिखमीदास जी महाराज के प्रकाश पर्व के अवसर पर आयोजित बैडमिंटन प्रतियोगिता का बैनर विमोचन माली समाज के गणमान्य नागरिकों द्वारा किया गया।
यह प्रतियोगिता दिनांक 26 अक्टूबर 2025 रविवार को प्रातः 9:00 बजे से माली समाज भवन, गांधीपुरा, बालोतरा में आयोजित की जाएगी।
कार्यक्रम की व्यवस्थाओं के लिए भरत मेडिकल, हितेश पंवार एवं अंशुल गहलोत को प्रतियोगिता प्रभारी नियुक्त किया गया है।
कार्यक्रम के सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पंवार ने बताया कि समस्त स्वजातीय बंधु कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में पधारकर कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएँ। उन्होंने यह भी आग्रह किया कि प्रतिभागी प्रतियोगिता में भाग लेने हेतु आधा घंटा पूर्व पंजीकरण कर लें।
यह आयोजन समाज में एकता, खेल भावना और प्रेरणा का संदेश देने वाला रहेगा।

Subscribe to my channel


