देशधर्मबालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
इको फ्रेंडली दीपावली मनाने का संकल्प — अणुव्रत समिति जसोल की पहल

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
जसोल 19 अक्टूबर 2025
जसोल। अणुव्रत विश्व भारती सोसायटी के बैनर तले अणुव्रत समिति जसोल द्वारा रविवार को एक विशेष पर्यावरण शुद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम दीपावली पर्व को ध्यान में रखते हुए पुराना ओसवाल भवन में साध्वी श्री रति प्रभा जी आदि ठाणा (4) के सानिध्य में सुबह 10:15 बजे आरंभ हुआ।
कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के संदेशों के साथ “इको फ्रेंडली दीपावली” मनाने का संकल्प लिया गया। साध्वी श्री रति प्रभा जी ने अपने प्रेरणादायी उद्बोधन में कहा —
“अणुव्रत जीवन शैली अपनाओ, पर्यावरण को बचाओ।
पर्यावरण की सुरक्षा, जीवन की रक्षा।
संयम ही जीवन है, पर्यावरण बचेगा तो जीवन बचेगा।”
उन्होंने लोगों से अपील की कि दीपावली का त्योहार प्रेम, मेल-जोल और भाईचारे के साथ मनाएं, शोर-गुल और पटाखों से दूर रहकर पर्यावरण की रक्षा करें।
अणुव्रत मंत्री सफरूखान ने कहा कि “आज के समय में जल, वायु, मृदा और ध्वनि प्रदूषण के साथ-साथ विचारों का प्रदूषण भी तेजी से फैल रहा है। हमें अहिंसात्मक और वैज्ञानिक दृष्टिकोण वाले विचारों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाना होगा।”
तेरापंथ सभा अध्यक्ष श्री भूपत राज जी कोठारी ने भी जैन परंपरा के अनुरूप स्वच्छ और शांतिपूर्ण दीपावली मनाने का आह्वान किया।
इस अवसर पर निर्वतमान अध्यक्ष श्री पारमल जी गोलेछा, श्री डूंगरचंद जी सालेचा, श्री भंवरलाल जी भंसाली, श्री रमेश कुमार जी वोहरा, श्री मोतीलाल जी जीरावला, श्री उसबराज जी तातेड, श्री महेंद्र जी आर. तातेड, श्री सुरेंद्र जी सालेचा, श्री कालूराम जी संखलेचा, श्री देवराज जी बुरड़, श्री मोतीलाल जी गांधी मेहता, श्री गौतमचंद जीरावला, श्री चंपालाल जी कंकु चोपड़ा सहित अणुव्रत समिति के सदस्य एवं महिला मंडल की महिलाएं उपस्थित रहीं।
कार्यक्रम के अंत में बैनर का लोकार्पण किया गया और इसे जसोल बस स्टैंड स्थित अणुव्रत द्वार पर लगाया गया, जहां कई ग्रामीणों ने भी पटाखे न जलाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम का संचालन सफरूखान ने किया जबकि सहयोग श्री पारमल जी गोलेछा ने दिया।

Subscribe to my channel


