बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थान
बालोतरा के वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया को महावीर इंटरनेशनल एसोसिएशन का ट्रस्टी मनोनित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा। महावीर इंटरनेशनल एसोसिएशन के अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बालोतरा के वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया को ट्रस्टी के रूप में मनोनित किया गया है। इस अवसर पर महावीर इंटरनेशनल बालोतरा के अध्यक्ष धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि अपेक्स अंतर्राष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन द्वारा यह दायित्व प्रदान कर हमारे क्षेत्र का गौरव बढ़ाया गया है।
धर्मेश चोपड़ा ने बताया कि वीर ओमप्रकाश बांठिया पहले भी जॉन चेयरमैन एवं दो बार अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद पर अपनी सेवाएँ दे चुके हैं और महावीर इंटरनेशनल के सेवा कार्यों में हमेशा अग्रणी भूमिका निभाते रहे हैं।
बालोतरा केंद्र के लिए यह वर्ष विशेष रहा क्योंकि महावीर इंटरनेशनल बाड़मेर-बालोतरा-पाली जॉन के लिए जॉन चेयरमैन बालोतरा केंद्र के ही महेंद्र कुमार चोपड़ा को तथा गवर्निंग काउंसिल मेंबर के रूप में वीर जवेरीलाल मेहता को चयनित किया गया। साथ ही महावीर इंटरनेशनल वीरा केंद्र की वीरा प्रमिला सालेचा को जॉन सचिव के रूप में मनोनीत किया गया, जिससे बालोतरा क्षेत्र का सम्मान बढ़ा है।
इस अवसर पर वीर सीए ओमप्रकाश बांठिया ने कहा कि महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के अंतरराष्ट्रीय अध्यक्ष वीर सीए अनिल जैन द्वारा जो दायित्व उन्हें ट्रस्टी के रूप में निभाने का सौंपा गया है, उसे वे पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ निभाएंगे। उन्होंने यह भी कहा कि उन्हें पहले भी महावीर इंटरनेशनल अपेक्स के गोल्डन जुबली वर्ष और दो बार अंतर्राष्ट्रीय उपाध्यक्ष के रूप में सेवा करने का अवसर मिला, जिसके लिए वे हृदय से आभार व्यक्त करते हैं।

Subscribe to my channel


