बीकानेरब्रेकिंग न्यूज़राजनीतिराजस्थान
केंद्रीय मंत्री श्री मेघवाल ने श्रीडूंगरगढ़ में चल रहे शहरी सेवा शिविर का किया औचक निरीक्षण
*केंद्रीय कानून मंत्री ने पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को सौंपे चेक* *विधायक श्री ताराचंद सारस्वत और श्री विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार रहे मौजूद

राजस्थान हेड डॉ राम दयाल भाटी
बीकानेर, 17 अक्टूबर। प्रदेश भर में शहरी क्षेत्र में शहरी सेवा शिविर का लगातार आयोजन हो रहा है। श्रीडूंगरगढ़ नगर पालिका क्षेत्र में भी शुक्रवार को शिविर हुआ। केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने इसका निरीक्षण किया। कैंप में मौजूद अधिकारियों से फीडबैक लिया। पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को केंद्रीय कानून मंत्री श्री अर्जुन राम मेघवाल ने चेक प्रदान किए। श्रीडूंगरगढ़ विधायक श्री ताराचंद सारस्वत ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा के निर्देश अनुसार आयोजित हो रहे शिविरों का लाभ अधिक से अधिक लोगों को मिले, इसके प्रयास किए जाएं। इस दौरान नगर पालिका अध्यक्ष मानमल शर्मा, अधिशासी अधिकारी श्रीवर्धन शर्मा, विश्वकर्मा कौशल विकास बोर्ड के अध्यक्ष श्री रामगोपाल सुथार मौजूद रहे। केंद्रीय मंत्री मेघवाल ने अधिकारियों से प्रधानमंत्री आवास, खाद्य सुरक्षा लाभार्थियों के बारे में पूरा फीड बैक लिया। मंत्री श्री मेघवाल ने विजिटर बुक में हस्ताक्षर किए।
Subscribe to my channel


