अपराधदेवेंद्रनगरब्रेकिंग न्यूज़मध्य प्रदेश
देवेंद्रनगर में हुई गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाला हुआ गिरफ्तार
साजिशकर्ता और शूटर दोनों गिरफ्तार — अवैध हथियार, मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, आरोपियों का जुलूस निकालकर दिया सख़्त संदेश

लोकेशन=देवेंद्रनगर।मध्य प्रदेश पन्ना
ब्यूरो चीफ=सुधीर अग्रवाल
*देवेंद्रनगर में हुई गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाला हुआ गिरफ्तार*
*साजिशकर्ता और शूटर दोनों गिरफ्तार — अवैध हथियार, मोटरसाइकिल व मोबाइल जब्त, आरोपियों का जुलूस निकालकर दिया सख़्त संदेश*
पन्ना पुलिस ने महज 24 घंटे के अंदर गोलीबारी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को आकाश साहू को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की साथ ही साथ इस वारदात को करवाने वाले को भी गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
देवेंद्रनगर में नगर परिषद अध्यक्ष शिवांगी गुप्ता के पति एवं पूर्व भाजपा मंडल अध्यक्ष ललित गुप्ता पर हुए जानलेवा हमले का खुलासा कर एक बड़ी सफलता प्राप्त की है।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त अवैध कट्टा,जिंदा कारतूस, मोटर
साइकिल और मोबाइल फोन जब्त किए गए हैं। गिरफ्तारी के पश्चात देवेंद्रनगर पुलिस ने आरोपियों का जुलूस निकालकर कानून के प्रति जनता में विश्वास और अपराधियों में भय का सशक्त संदेश दिया है।
*पूर्व विवाद से उपजी रंजिश में रची गई थी हत्या की साजिश*
घटना के बाद से ही पन्ना पुलिस ने इसे चुनौती के रूप में लेते हुए जांच प्रारंभ की। जांच में खुलासा हुआ कि पूर्व विवाद के चलते बड़ागांव निवासी भरत सिंह परमार ने फरियादी से बदला लेने की नीयत से छतरपुर जिले के आकाश साहू को धनराशि का लालच देकर हत्या की सुपारी दी थी।
पुलिस अधीक्षक पन्ना श्रीमती निवेदिता नायडू के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक वंदना चौहान तथा एसडीओपी एस.पी. सिंह बघेल के मार्गदर्शन में गठित विशेष टीम ने सतत प्रयासों के बाद महत्त्वपूर्ण सफलता अर्जित की।
16 अक्टूबर को शूटर आकाश साहू पिता प्रागी साहू (उम्र 19 वर्ष), निवासी नदेया, थाना राजनगर, जिला छतरपुर को बड़ागांव वेयरहाउस के पास से घेराबंदी कर गिरफ्तार किया गया।
पूछताछ में उसने स्वीकार किया कि उसने भरत सिंह परमार पिता जगदीश सिंह परमार (निवासी ग्राम बड़ागांव, थाना देवेंद्रनगर) के कहने पर फायरिंग की थी।
*पुलिस टीम का सराहनीय योगदान, एसपी ने किया सम्मान की घोषणा*
इस उल्लेखनीय सफलता में थाना प्रभारी निरीक्षक आर.ए. सोनकर, उपनिरीक्षक दीपक सिंह भदौरिया, सहायक उपनिरीक्षक शिशिर मंडल, प्रआर कमलेश शर्मा, आरक्षक नीरज रैकवार, सतेन्द्र बागरी, अशोक बागरी, राकेश पटेल, अंकित त्रिपाठी एवं सायबर सेल टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Subscribe to my channel


