बालोतराब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानशिक्षा
नव चयनित RAS अधिकारी प्रवीण सिंह का भव्य सम्मान समारोह आयोजित

ब्यूरो चीफ सन्तोष कुमार गर्ग
बालोतरा, बाड़मेर:
पुरस्कृत शिक्षक फोरम बालोतरा-बाड़मेर की ओर से नव चयनित राजस्थान प्रशासनिक सेवा (RAS) अधिकारी प्रवीण सिंह का सम्मान समारोह आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम पेंशनर समाज बालोतरा के कार्यालय में संपन्न हुआ, जहां नव चयनित अधिकारी का गर्मजोशी से स्वागत किया गया।
फोरम के जिला अध्यक्ष सालगराम परिहार ने बताया कि इस अवसर पर प्रतिभा सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि पेंशनर समाज के जिला अध्यक्ष शंकरलाल सलुंदिया रहे। उन्होंने प्रवीण सिंह को 50वीं रैंक हासिल करने पर साफा पहनाकर एवं शुभकामनाएं देकर सम्मानित किया।
कार्यक्रम में फोरम के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुखराज खारवाल, उपाध्यक्ष महेश कुमार राठौड़, मंत्री गुलाराम चंदानी, बैंक सेवा प्रभारी एवं सह मंत्री हीरालाल प्रजापत, मांगीलाल जीनगर और गोविंदराम परिहार सहित कई गणमान्य उपस्थित रहे। सभी ने पुष्पमालाएं पहनाकर प्रवीण सिंह का अभिनंदन किया।
इस दौरान नव चयनित अधिकारी के नाना श्री शंभूदान का भी माला पहनाकर स्वागत किया गया।
कार्यक्रम में आभार व्यक्त करते हुए प्रवीण सिंह ने कहा कि यह सम्मान उनके लिए प्रेरणास्रोत है। उन्होंने पुरस्कृत शिक्षक फोरम के अध्यक्ष सालगराम परिहार एवं पेंशनर समाज के सभी प्रतिनिधियों के प्रति हृदय से धन्यवाद प्रकट किया और आशीर्वाद प्राप्त किया।

Subscribe to my channel


