दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा तोहफा – 1.86 करोड़ परिवारों को ₹1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर सब्सिडी का वितरण

दीपावली पर मुख्यमंत्री योगी का बड़ा तोहफा – 1.86 करोड़ परिवारों को ₹1,500 करोड़ की गैस सिलेंडर सब्सिडी का वितरण
—
रिपोर्ट : स्टेट हेड उत्तर प्रदेश – डॉ. संजय कुमार पांडेय
📞 मोबाइल नंबर : 7376326175
लखनऊ। दीपावली के शुभ अवसर पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उत्तर प्रदेश की जनता को एक बड़ी सौगात दी। उन्होंने आज लखनऊ से प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत ₹1,500 करोड़ की धनराशि से 1.86 करोड़ पात्र परिवारों को गैस सिलेंडर रिफिल सब्सिडी का वितरण किया।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा —
> “जब अच्छी सरकार आती है तो लोकमंगल की भावना के साथ सबके हित के बारे में सोचती है। हमारी सरकार अंत्योदय के लक्ष्य के साथ बिना भेदभाव हर पात्र नागरिक को लोक-कल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित कर रही है।”
उन्होंने बताया कि प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना के अंतर्गत अब तक 1.86 करोड़ परिवारों को नि:शुल्क गैस कनेक्शन उपलब्ध कराए जा चुके हैं। साथ ही, होली और दीपावली पर वर्ष में दो बार नि:शुल्क गैस सिलेंडर रिफिल की सुविधा भी दी जा रही है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि इस योजना से महिलाओं के स्वास्थ्य में सुधार हुआ है और ग्रामीण परिवारों को स्वच्छ ऊर्जा के उपयोग के लिए प्रेरित किया गया है।
Subscribe to my channel


